हरदोई-इनरव्हील क्लब ने महिला बंदियों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

हरदोई-इनरव्हील क्लब ने महिला बंदियों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

हरदोई-इनरव्हील क्लब हरदोई की टीम ने आज महिला कारागार में जेल प्रशासन की अनुमति एवं जेलर मृत्युंजय पाण्डेय व जेल अधीक्षक ब्रजेन्द्र यादव की देख रेख में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन किया।डॉक्टर्स टीम ने मौजूद 71 महिला बन्दियों और उनके 8 बच्चों का क्रमशः चेकअप किया और उनको आवश्यक दवाएं वितरित की। क्लब अध्यक्ष अनुराधा मिश्र ने बताया कि आज के हेल्थ चेकअप कैम्प में क्लब की सीनियर मेम्बर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिवानी मिश्रा (एम.एस.), डॉ चित्रा मिश्रा फिजिशियन ,डॉ व्योम मिश्र ,डेंटिस्ट डॉ रवि दत्त मिश्र ने अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान की। स्वच्छता के लिए बंदी महिलाओ को टूथपेस्ट व साबुन भी प्रदान किया गया।
क्लब मेम्बर शोभना सिंह, अनीता पांडेय,रागिनी तिवारी,पारुल तिवारी, शिल्पी पांडेय,पूजा जैन, शिल्पी रस्तोगी ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।अंत में अनुराधा मिश्रा ने जेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुऐ जेल में साफ सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था और आतिथ्य की प्रशंसा की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad