एसएसपी ने पोलिंग पार्टियों के लिए शहर में यातायात व्यवस्था को किया बेहतर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

एसएसपी ने पोलिंग पार्टियों के लिए शहर में यातायात व्यवस्था को किया बेहतर

लखनऊ। राजधानी में कल होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण को मद्देनजर रखते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शहर में रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के समय से मतदान स्थल पर पहुंचने व सुगम यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने की रूपरेखा तैयार की है। जिसके अंतर्गत शहर में पहली बार कहीं भी जाम नहीं लगा और सुगम व्यवस्था के तहत यातायात का उचित प्रबंध की व्यवस्था करवाई है। वहीं यह देखने में आता है कि मतदान होने से एक दिन पहले पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने बूथों पर जाते समय भारी भरकम यातायात का सामना करना पड़ता है, जिससे पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने पोलिंग केन्द्रों पर पहुंचने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। शहर में मतदान से पहले इसी समस्या से समाधान के लिए एसएसपी ने लखनऊ में होने वाले लोकसभा चुनाव हेतु पोलिंग पार्टियों को समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने हेतु यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जो रूपरेखा तैयार की गई थी वह सफल सिद्ध हुई । जिसके अंतर्गत पोलिंग पार्टियां बिना यातायात दुव्र्यवस्था के सफलतापूर्वक अपने-अपने बूथों पर समय से पहुंच रही है। एसएसपी ने बताया कि कल पुलिस लाइन में व्यापक ब्रीफिंग प्रोग्राम हुआ, जिसमें ट्रैफिक, कम्युनिकेशन आदि से सम्बंधित ब्रीफिंग हुई । इसके साथ ही एसएसपी ने हर मतदान कर्मी को यह निर्देश दिया है कि सभी पोलिंग बूथ परअपनी उपस्थिति दें और क्षेत्र का भ्रमण भी करें । इसके अलावा मतदान देने वाले लोगों को यदि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्प लाइन नंबर भी उपलब्ध कराये गए है । इसी क्रम में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को कस्बे और संवेदनशील जगहों पर सतर्कता बरतने के सख्ती से आदेश दिए है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad