हरदोई- 6 मई को सांई पालकी बाबा तुरंत नाथ मंदिर से होगी आरंभ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

हरदोई- 6 मई को सांई पालकी बाबा तुरंत नाथ मंदिर से होगी आरंभ

शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए,बाबा तुरंत नाथ मंदिर पर होगा पालकी विश्राम

हरदोई,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साँई पालकी दिनांक 6 मई को अपराह्न 3 बजे बाबा तुरंत नाथ मंदिर छोटा चौराहा से आरम्भ होगी।साँई पालकी बड़ा चौराहा से त्रिलोकी वस्त्र लोक के सामने से होते हुए काशीनाथ शो रूम के सामने से डॉ नवीन सक्सेना के क्लीनिक से वंशी नगर पार्क में ठहरेगी। पुनः सिनेमा रोड से विमल स्टोर, गुप्ता प्लास्टिक,के.रेडीमेड, आरके मेडिकल,रिद्धि सिद्धि ,अनिल भसीन के सामने से होते हुए सिनेमा चौराहा से धर्मशाला रोड पर स्पोर्ट हाउस,लिटिल एंजिल्स स्कूल,गौरीनगर गेट,अनिल गुप्ता एडवोकेट के सामने से रफी अहमद किदवई स्कूल चौराहा से मुन्नामियां चौराहा होते हुए बाबा तुरन्त नाथ मंदिर पहुंचेगी। वहां बाबा की आरती के बाद प्रसाद, भंडारा वितरण और पालकी यात्रा का विश्राम होगा। आयोजक अविनाश मिश्रा ने सभी बाबा के प्रिय जनों से इस उत्सव में शामिल होकर सानिध्य प्राप्त करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad