कछौना-कस्बे में क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी का बाजार गर्म  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 10 April 2018

कछौना-कस्बे में क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी का बाजार गर्म 

  
जल्दी पैसे कमाने के लालच में कस्बे के युवा व छात्र सट्टेबाजी के खेल में फंसकर अपने भविष्य को कर रहे बर्बाद
कछौना-हरदोई ~ आईपीएल के मैच शुरू होने के साथ ही पूरे देश में सट्टे का बाजार गर्म हो गया है l इस बार 7 अप्रैल से इस सीजन के मुकाबले की शुरुआत के साथ ही करोड़ों के सट्टे लगने की शुरुआत भी हो चुकी है l कछौना में भी सट्टेबाजी का कारोबार कई वर्षों से फल-फूल रहा है l कस्बे में सट्टे का हाई प्रोफाइल खेल चलता है जहां लोग रोज लाखों का सट्टा लगाते हैं l लेकिन पुलिस अभी तक सट्टेबाजी के इस कारोबार पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है lक्रिकेट मैच का सीजन शुरू होते ही सट्टे का बाजार गर्म होने लगता है l इस समय आईपीएल के मैच चल रहे हैं और कस्बे में धंधेबाज क्रिकेट सट्टे का कारोबार कर रहे हैं l यह कारोबार इतने हाईटेक तरीके से हो रहा है कि इसमें शामिल बुकी ( सट्टा खिलाने वाला व्यक्ति ) तक पहुंचना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है l सूत्रों की माने तो कछौना क्षेत्र में क्रिकेट सट्टे के केन्द्र के तौर पर तेजी से विकसित होता जा रहा है l सूत्रों के अनुसार कस्बे में पाँच-छह बुकी सक्रिय हैं जो कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय मैच व आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने का कार्य कर रहे हैं l सूत्रों के अनुसार हाल मे ही कस्बे में जुए मे पकड़े गये लोगों से सट्टेबाजी के तार जुड़े हुये हैं l  सट्टे के इस खेल में किस्मत आजमाने वालों में सबसे बड़ी तादाद युवाओं की है जो जल्द पूंजी कमाने के लालच में अपनी जमा पूंजी बर्बाद कर रहे हैं l लोगों की माने तो क्रिकेट सट्टा क्षेत्र के कई घरों को बर्बाद कर चुका है l बर्बाद होने व सट्टे में नुकसान होने के बाद कई युवा आपराधिक प्रवृत्ति को अपना लेते हैं और चैन स्नैचिंग व चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देने लगते हैं lकस्बे में कई वर्षों से फल फूल रहे सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मुखबिरों को अलर्ट किया परंतु राजनैतिक व बाहुबलियों के संरक्षण में हाईटेक तरीके से चल रहे इस कारोबार का अभी तक पुलिस पर्दाफाश करने में नाकाम रही है l

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad