
सिचाईं के लिए संचालित योजनाओं का गाँव-गाँव किया जाए प्रचार
हरदोई। प्रदेश सरकार किसानों की आय को दुगना करने और लागत को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जिसके लिए सिचाईं के बेहतर प्रबन्ध किये गए है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सिचाईं के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे है। परंतु जिले में सोलर पंप के वितरण व निशुल्क बोरिंग में लापरवाही बरती जा रही है। बड़ी संख्या में नलकूप बन्द पड़े है। किसानों के हित के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा। सरकार द्वारा सिचाईं के लिए चलाई जा रही योजनाओं में पारदर्शिता के साथ पात्र लोगो को लाभ दिया जाए। उक्त निर्देश सिचाईं बंधु बैठक की अध्यक्षता करते हुए सवायजपुर विधायक के प्रतिनधि रजनीश त्रिपाठी ने व्यक्त किये। बैठक में भरखनी, हरपालपुर, शाहाबाद, माधौगंज,मल्लांवा आदि विकास खण्डों में विद्युत उपलब्ध न होने के कारण पूरे जिले में 51 बंद नलकूपों के मामले पर सवायजपुर विधायक श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रतिनिधि ने नाराजगी जाहिर की और यथाशीघ्र अधिशासी अभियंता विद्युत से व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद लघुसिचाई विभाग के माध्यम से निःशुल्क बोरिंग के आंकड़े उपलब्ध न कराने और मनमर्जी से नियमों को ताक पर रखकर अपने चेहतों को लाभ दिए जाने पर सदन ने नाराजगी जाहिर की। जिस पर अधिशासी अभियंता सिचाईं ने अवर अभियंता लघुसिचाई को पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में आने के निर्देश दिए । बैठक में सवायजपुर क्षेत्र में बरबन रजबहे और कमालपुर रजबहे पर पिछली बैठक में तकरीबन 14 पुलियों के मरम्मतीकरण व 4 पुलियों के नवीन निर्माण के इस्टीमेट सम्बन्धी कार्य पर लापरवाही पर प्रतिनिधि श्री त्रिपाठी ने नाराजगी व्यक्त की और 1 हफ्ते के भीतर इस्टीमेट बनाकर उसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश अवर अभियंता शाहजहांपुर खंड शारदा नहर को दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के उपस्थित न होने पर उन्हें पत्र जारी कर भविष्य में पूरी जानकारी के साथ बैठक में आने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिशासी अभियंता सिचाईं दीपक शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम ए. के.सिंह, क्षेत्राधिकारी बघौली अखिलेश रंजन, विनोद थापा ए ई नलकूप, अवर अभियंता शारदा नहर आर.के .गौतम, विजय कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment