कोडरमा : आभूषण कारोबारी से 1.32 करोड़ की नकदी व 4.5 किलो सोने की लूट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

कोडरमा : आभूषण कारोबारी से 1.32 करोड़ की नकदी व 4.5 किलो सोने की लूट

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में पटना-रांची रोड पर 1.32 करोड़ रुपये नकदी व करीब साढ़े चार किलो सोना लूट लिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिस जगह घटना घटी है वह कोडरमा शहर से मात्र दो किमी की दूरी पर है. इस घटना को बोलेरो पर सवार अपराधियों ने शनिवार रात 9.30 बजे के आसपास पटना-रांची रोड पर स्थित बागीटांड़ के पास अंजाम दिया.

घटना को अंजाम देने के लिए चार अपराधी बोलेरो गाड़ी पर हथियार के साथ आये और पटना के आभूषण के थोक कारोबारी राजेश कुमार की क्रेटा गाड़ी को रोक कर लूट को अंजाम दिया. राजेश कुमार के साथ गाड़ी में दो ड्राइवर थे, जिसमें एक को अपराधी अपने साथ ले गये. इस मामले में कोडरमा एसपी शिवानी तिवारी ने दो टीमें गठित की है. एसपी ने बताया है कि एक टीम को मामले की जांच के लिए बिहार भेजा गया है, जबकि दूसरी टीम कोडरमा में ही मामले की पड़ताल कर रही है. घटना के संबंध में कोडरमा थाने में कांड संख्या 73/18 में व्यापारी राजेश कुमार के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना निवासी व्यवसायी राजेश कुमार, पिता योगेंद्र प्रसाद अपनी क्रेटा गाड़ी से पटना से तमिलनाडु के कोयंबटूर जा रहे थे. इसी दौरान घटना हुई और अपराधी लूटपाट के बाद रजौली की ओर भागने में सफल रहे. लूटी गयी गाड़ी का नंबर बीआर 01 सीवाइ 5713 है. हालांकि पूरे मामले को पुलिस अभी संदिग्ध मान कर चल रही है.
l

थाने में कारोबारी व उनके ड्राइवर से पूछताछ करती पुलिस.
कारोबारी ने इस संबंध में पुलिस को बताया है कि लूट के बाद वे अपने एक ड्राइवर के साथ किसी वाहन से रजौली चले गये और वहां पुलिस को घटना के बारे में बताया, तो वहां की पुलिस ने इसे कोडरमा जिले का मामला बताया. इसके बाद वे दोनों कोडरमा आये और थाने में शिकायत की. कोडरमा थाना प्रभारी आनंद कुमार कारोबारी और उनके ड्राइवर से लगातार पूछताछ कर रहे हैं.

इतनी बड़ी मात्रा में नकदी को गाड़ी में लेकर जाना भी संदिग्ध माना जा रहा है. हालांकि पुलिस को दिये अपने बयान में कारोबारी राजेश कुमार ने कहा कि वह अक्सर इस तरह कोयंबटूर जाते हैं और वहां सोना का जेवरात बनवाते हैं और उसे बिहार के विभिन्न ज्वेलर्स को सप्लाई करते हैं, जबकि नकदी से वहां चांदी खरीदते हैं.

कोडरमा थाने में राजेश से इतनी बड़ी रकम व सोना इस तरह केरल ले जाने को लेकर भी पूछताछ की जा रही है.

दर्ज प्राथमिकी में कारोबारी ने क्या कहा है?

दर्ज मामले में कारोबारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि वह सोना और चांदी का कारोबार करते हैं. पटना और आसपास के क्षेत्रों से सोना खरीद कर उसे कोयंबटूर की मंडी में बेचने और उसके बदले सोना के जेवर और चांदी के जेवर खरीदने का कार्य करते हैं. शनिवार को वह अपनी क्रेटा कार और चालक विवेक कुमार के साथ साढ़े चार किलो सोना और नकद एक करोड़ 32 लाख रुपये लेकर फुलवारीशरीफ से कोयंबटूर के लिए निकले थे. रास्ते में बिहारशरीफ के पास एक अन्य सहचालक पटरू को लिया, उसके बाद गंतव्य की ओर चल पड़े. घटनास्थल पर पीछे की ओर से चली आ रही बेलोरो ने उन्हें ओवरटेक कर रुकवाया और उससे तीन लोग नीचे उतरे, चाकू तथा देशी कट्टा के बल पर कार का दरवाजा खुलवाया और कार को कब्जे में ले लिया. कार के ड्राइवर को उक्त लोगों ने बैक करने को कहा और कुछ दूर आगे जाने पर उक्त लोगों ने मेरे सहचालक पटरू को उतार दिया. पुनः कुछ दूर जाने पर मुझे भी उनलोगों ने उतार दिया और मेरे चालक विवेक कुमार को रजौली की ओर क्रेटा लेकर चलने को कह वहां से फरार हो गए.

मामला संदिग्ध, कई स्तरों से जांच की जा रही है : एसडीपीओ

उक्त मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ अनिल शंकर और थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह ने कहा की जिस तरह से भुक्तभोगी घटना की जानकारी दे रहे हैं उससे संदेह भी उत्पन्न हो रहा है. हालांकि उनके द्वारा थाने को दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर, छानबीन शुरू कर दी गयी है. विभिन्न स्तरों से जांच शुरू भी हो गयी है. एसडीपीओ ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में लूटे गये सोना और रुपये के बाबत कोई कागजात भी अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad