हीरा कारोबारी ने किया 187 करोड़ का हुआ ‘घोटाला’, PNB समेत 6 बैंकों को लगाया ‘चूना’ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

हीरा कारोबारी ने किया 187 करोड़ का हुआ ‘घोटाला’, PNB समेत 6 बैंकों को लगाया ‘चूना’

नई दिल्ली। पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में आय दिन नए घोटालों का खुलासा हो रहा है, नीरव मोदी के 13000 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित घोटाले के बाद अब एक और मामला सामने आया है जिसमें नीरव मोदी की तरह एक हीरा कारोबारी ने पंजाब नैशनल बैंक समेत 6 बैंकों को 187 करोड़ रुपए का चूना लगाया है, केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने इस कथित घोटाले को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

CBI ने दिल्ली के हीरा कारोबार कंपनी एसएसके ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ पंजाब नैशनल बैंक के साथ 187 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने कहा कि कंपनी के निदेशकों सुरेंदर कुमार बंसल और शेफाली बंसल के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

आरोप है कि कंपनी का चांदनी चौक में शोरूम है। उन्होंने कहा कि पीएनबी बैंक के नेतृत्व वाले समूह ने कंपनी को 163 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा को मंजूरी दी थी। जिसमें पीएनबी का हिस्सा 55 करोड़ रुपये है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि ऋण को 30 जून 2014 में एनपीए घोषित कर दिया गया था। ऋण का भुगतान नहीं करने पर ऋण का कुल मूल्य बढ़ गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad