अक्षय तृतीया पर 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है सोना, ये है उम्मीदें… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

अक्षय तृतीया पर 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है सोना, ये है उम्मीदें…


दिल्ली। शनिवार को कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 32,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। बीते सालों की तुलना में अक्षय तृतीया से पहले यह सोने का सबसे ज्यादा भाव है। अक्षय तृतीया पर 18 अप्रैल को इस बार पिछले सालों के मुकाबले सोने के भावों में रिकॉर्ड तेजी रह सकती है।

15 अप्रैल 2018 को सोने के भाव

शहर भाव (रुपए/10ग्राम)
कोलकाता    32,327
अहमदाबाद    32,222
दिल्ली    31,987
मुंबई     31,886
पिछले कई सालों में अक्षय तृतीया के मौके पर सोने के दाम 30,000 रुपए से ऊपर नहीं गए हैं। बीते 8 सालों में सोने के भाव करीब 10,000 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं।

अक्षय तृतीया पर पिछले 8 सालों का भाव

साल भाव (रुपए/10 ग्राम)
28 अप्रैल     2017 28,861
9 मई          2016 29,860
21 अप्रैल      2015 26,938
2 मई           2014 28,865
13 मई        2013 26,829
24 अप्रैल      2012 28,852
6 मई         2011 21,736
16 मई        2010 18,167
सोर्स- गोल्ड प्राइस इंडिया डॉट कॉम

अक्षय तृतीया पर 15-20% बिक्री बढ़ने की उम्मीद

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के मुताबिक, अक्षय तृतीया पर इस साल सोने की बिक्री में 15-20% उछाल की उम्मीद है। स्थिर दामों और शादियों का सीजन शुरु होने की वजह से कारोबारियों को उम्मीद है कि सोने की कीमतें बढ़ेंगी।

डायमंड की बजाय शादियों में इस बार गोल्ड ज्वेलरी की डिमांड ज्यादा रहने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया पर डिलीवरी लेने के लिए इस बार वेडिंग ज्वेलरी की अच्छी बुकिंग हुई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट पीएन गाडगिल के मुताबिक, बाजार फिलहाल स्थिर है और आने वाले दिनों सोने से भावों में तेजी की उम्मीद है।

अक्षय तृतीया पर खरीदारी क्यों

भारतीय मान्यताओं के मुताबिक अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से सुख-समृद्धि आती है।

अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं का भी होगा असर-

अमेरिका-चीन ट्रेड वार और सीरिया पर अमेरिकी हमले की वजह से भी सोने के दाम बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इस तरह के संकट के वक्त निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad