बाजार में आज भी तेजी, सेंसेक्स 161 अंक बढ़ा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 12 April 2018

बाजार में आज भी तेजी, सेंसेक्स 161 अंक बढ़ा

नई दिल्ली. लगातार 6वें दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इंफोसिस के नतीजे के पहले रुपए में कमजोरी से आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला। जिससे कारोबार के अंत में सेंसेक्स 161 अंक की बढ़त के साथ 34,101 और निफ्टी 41 अंक चढ़कर 10,459 के स्तर पर बंद हुआ। हैवीवेट टीसीएस (4.04%) और इंफोसिस (3.41%) में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी, बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज हरे निशान में बंद हुए। लेकिन रियल्टी, मेटल, ऑयल एंड गैस, फार्मा औऱ एफएमसीजी में गिरावट रही।

इसके पहले, आईआईपी और सीपीआई डाटा आने से पहले बाजार में कमजोरी देखने को मिली। वहीं शुक्रवार को इंफोसिस के चौथे क्वार्टर के नतीजे जारी होेंगे जिससे सेंटीमेंट्स कमजोर हुआ। सेंसेक्स 47 अंक की बढ़त के साथ 33.987.55 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 7 अंक की गिरावट के साथ 10,410.65 के स्तर पर हुई। आज के कारोबार में सेंसेक्स 34 हजार के लेवल को पार करते हुए 34177.44 का हाई बनाया, जबकि निफ्टी 10,469.90 के स्तर तक पहुंचा।

कमजोर रहा मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मिडकैप औऱ स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 16600.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.27 फीसदी की गिरावट रही।

मिडकैप शेयरों में फ्यूचर रिटेल, हैवेल्स, गोदरेज इंडस्ट्रीज, रैमको सीमेंट, एमफैसिस, यूबीएल, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस, एयूबैंक, टीवीएस मोटर्स 1.73-4.18 फीसदी तक बढ़े। हालांकि वक्रांगी, जीएमआर इंफ्रा, टाटा कम्युनिकेशंस, सेल, अडानी पावर, ओबेरॉय रियल्टी, आर पावर, अपोलो हॉस्पिटल, आरकॉम, एसजेवीएन, कमिंस इंडिया, इमामी लिमिटेड 4.97-2.05 फीसदी तक गिरे।

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी, पीएसयू बैंक, मेटल टूटे

गुरूवार के कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीददारी देखने को मिली। इससे निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.21 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 0.39 फीसदी चढ़कर 25,195.10 के स्तर पर बंद हुआ। फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 0.50% और ऑटो इंडेक्स में 0.05% की तेजी रही।
हालांकि मेटल (1.38%), एफएमसीजी इंडेक्स (0.43%), रियल्टी इंडेक्स (1.92%), फार्मा इंडेक्स (0.88%) गिरकर बंद हुए।

निफ्टी50 पर 23 स्टॉक्स में बढ़त, एचसीएल टेक टॉप गेन

निफ्टी50 में शामिल 23 स्टॉक बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 27 स्टॉक्स में गिरावट रही। सबसे ज्यादा तेजी एचसीएल टेक में 4.10% दर्ज की गई। इसके अलावा टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, भारती इंफ्राटेल 1.05-4.04 फीसदी तक बढ़े।
गिरनेवाले शेयरों में वेदांता, ल्यूपिन, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईटीसी और मारुति 2.39-1.08 फीसदी तक गिरे।

अमेरिकी बाजार गिरे, डाओ जोंस 0.90% टूटा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रूस को चेतावनी से अमेरिकी बाजारों में घबराहट का माहौल देखने को मिला। बुधवार के कारोबार में डाओ जोंस 219 अंक की गिरावट के साथ 24,190 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 25 अंक की कमजोरी के साथ 7,069 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 15 अंक लुढ़ककर 2,642 के स्तर पर बंद हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad