Apple ने लॉन्च किया iPhone 8-8 Plus | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 10 April 2018

Apple ने लॉन्च किया iPhone 8-8 Plus

पिछले साल ऐपल ने iPhone 7 और iPhone 7 Plus के रेड वेरिएंट्स को 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया था इन रेड वेरिएंट्स को लॉन्च करने का उद्देश्य (RED) को सपोर्ट करना है ये एक संस्था है जो अफ्रीका में HIV/AIDS से लड़ने के लिए जागरुकता फैलाती है और फंड इकट्ठा करती है। Apple ने iPhone 8 और iPhone 8 Plus (प्रोडक्ट) रेड एडिशन को लॉन्च कर दिया है ये एडिशन 64GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध रहेंगे इन दोनों वेरिएंट्स में मैट रेड एलुमिनियम फिनिश दिया गया है इनके लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिया गया है भारत में इनकी बिक्री मई से शुरू की जाएगी।

iPhone 8 और iPhone 8 Plus रेड की कीमतें

इन नए मॉडल्स की कीमतें पुराने मॉडल्स की तरह ही रहेंगी यानी iPhone 8 64GB स्टोरेज वेरिएंट $699 (लगभग 67,940 रुपये) और 256GB स्टोरेज वेरिएंट $849 (लगभग 81,500 रुपये) में उपलब्ध रहेगा वहीं iPhone 8 Plus का 64GB स्टोरेज वेरिएंट $799 (लगभग 77,560 रुपये) और 256GB स्टोरेज वेरिएंट $949 (लगभग 91,110 रुपये) में ग्राहकों को उपलब्ध होगा इन नए वेरिएंट्स की बाकी खूबियां रेगुलर iPhone 8 और iPhone 8 Plus की तरह ही रहेंगी।

iPhone 8 और iPhone 8 Plus की खूबियां

इनमें पुराने iPhone 7 और 7 Plus की तुलना में काफी सुधार किए गए हैं iPhone 8 और 8 Plus में फ्रंट और बैक में ग्लास के साथ नया डिजाइन दिया गया है।

इन नए स्मार्टफोन्स में लेटेस्ट ऐपल A11 बायोनिक सिक्स-कोर चिपसेट, न्यू कैमरा, लाउडर स्टीरियो स्पीकर और ड्यूरेबल ग्लास दिया गया है इनमें iPhone 7-7 Plus की तरह 4.7-इंच और 5.5-इंच का डिस्प्ले दिया गया है इनमें अभी भी यूजर्स को 3D टच दिया जाएगा।

iPhone 8 और 8 Plus के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 12MP का कैमरा दिया गया है साथ ही 8 Plus में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसलिए इसके रियर में f/2.8 अपर्चर के साथ दूसरा 12MP का टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

ये कैमरे 12MP के ही दिए गए हैं लेकिन ऐपल के दावे के मुताबिक, इंप्रूव्ड ISP के साथ ग्लास के पीछे नए सेंसर दिए गए हैं A11 Bionic चिपसेट खासतौर पर लो लाइट फोकसिंग को फास्ट बनाएगा iPhone 8 Plus में दिया गया टेलीफोटो कैमरा एक खास पोट्रेट लाइटिंग फीचर के साथ पेश किया गया है।

हर बार की तरह इस बार भी ऐपल ने अपने iPhone लाइनअप में एक नया चिपसेट दिया है ऐपल ने क्वॉड कोर A10 फ्यूजन से आगे बढ़ते हुए अब पहली बार ऐपल के डिजाइन किए हुए GPU के साथ सिक्स कोर A11 बायोनिक चिपसेट दिया है इन स्मार्टफोन्स का ग्लास बैक Qi वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है दोनों ही iPhone में फिंगरप्रिंट स्कैनर होम बटन में ही दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad