सवर्ण समाज ने सुप्रीम कोर्ट निर्णय के समर्थन में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 10 April 2018

सवर्ण समाज ने सुप्रीम कोर्ट निर्णय के समर्थन में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

एटा। एससी-एसटी एक्ट संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के समर्थन में सवर्ण समाज संयुक्त मोर्चा ने शहीद पार्क में एक बैठक आयोजित की। साथ ही मोर्चा ने जिलाधिकारी के जरिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में मुख्य रूप से जातिगत आधार पर आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की सर्वसम्मति से मांग की गई है। इसी क्रम में शिक्षा तथा सेवा क्षेत्रों में भी जातिगत आरक्षण समाप्त करके उच्चांक एवं मेरिट के आधार पर लाभ दिए जाने की मांग भी की गई है।

प्राप्त समाचार के अनुसार पूर्व घोषणा के तहत सवर्ण समाज के आव्हान पर शहर भर के समस्त बाजर बंद नजर आए वहीं कानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चाक चौबंद कर शहर भर मे भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यक्रम में मौजूद समस्त लोगों द्वारा शहीद पार्क में बैठक के बाद जीटी रोड होते हुए कचहरी रोड से जिला अधिकारी के कार्यालय तक बाइक रैली निकालकर वहां मौजूद एडीएम धर्मेन्द्र सिंह को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से विशन पाल सिंह चौहान जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, रामअवतार मिश्र, हरेंद्र सारश्वत, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ नेता, व्यापार व्यापार मंडल के अतुल राठी, करणी सेना के बीनू राठौर, विजय ठाकुर, बिट्टू पचौरी, सुनील मिश्रा, उमाकांत तिवारी, राजेश दीक्षित, प्रशांत चौहान सहित अन्य सवर्ण समाज संयुक्त मोर्चा के लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad