झोपडिय़ों में लगी भीषण आग मासूम की जलकर मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

झोपडिय़ों में लगी भीषण आग मासूम की जलकर मौत

लखनऊ। राजधानी के विभूतिखण्ड इलाके मेंं रविवार दोपहर झोपडिय़ों में भीषण आग लग गई। लपटे देख स्थानीय लोगों ने तुरन्त इसकी जानकारी पुलिस दी। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना देने के साथ स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब पता चला कि एक तीन साल का मासूम बच्चा उसमें जल गया है। आग में बच्चे के जिंदा जल जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विभूतिखण्ड इलाके में स्थित वेव सिनेमाहॉल के पीछे खाली पड़ी जमीन में दर्जनों गरीब परिवार झोपड़ी डालकर रहते है। बताया जाता है कि रविवार दोपहर झोपडिय़ों में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाताए तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। हड़कंप मचा तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पाते ही वेव चौकी इंचार्ज विनोद गोस्वामी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया। बताया जाता है कि पुलिस ने सूचना मिलते ही दमकल विभाग को इस अग्निकांड की जानकारी दे दी थीए बावजूद इसके वो काफी देर बाद मौके पर पहुंची। काफी देर बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। आग की ददक कम होने पर पीडि़त परिवार झोपडिय़ों की तरफ गए तो पता चला कि आग से वहां रहने वाले मजदूर की मुकेश के तीन वर्षीय बेटे देव की भी जलकर मौत हो गई। जैसे ही बच्चे के आग में जल जाने की जानकारी मां को हुई तो वो वही गश खाकर गिर पड़ीए जबकि आसपास हड़कंप मच गया। लोग दमकल विभाग की लेटलतीफ पर नाराजगी जताते हुए उसी को मौत का जि मेदार ठहराने लगे। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने स्थिती को संभाला और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad