बीमा कंपनी का अधिकारी बनकर लोगों को लगाई करोड़ो की चपत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

बीमा कंपनी का अधिकारी बनकर लोगों को लगाई करोड़ो की चपत

लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफ ोड़ करते हुए गिरोह के छह सदस्यों को गिर तार किया है। गिर त में आए सभी जालसाज छात्र हैंए जो जल्द अमीर बनने के लिए ठगी करने लगे। ये लोग बीमा कंपनी का अधिकारी बन लोगों को फोन करते थे और फिर बोनस मिलने का झांसा देकर उनसे ऑनलाइन ट्रांसफर या खाते की जानकारी लेकर रकम उड़ा देते थे।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर अंजनी कुमार पांडेय ने गहन छानबीन की तो पता चला कि गिरोह की जड़े यूपी ही नहीं मध्य प्रदेश व दिल्ली के अलावा यूपी के गाजियाबाद सहित कई जिलों में फैली हैं। इस पर कृष्णानगर पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम की मदद से रविवार सरगना समेत छह जालसाजों को गिर तार कर किया है। अब तक ये लोग हजारों लोगों से करोड़ों रुपयों की जालसाजी कर चुके हैं। पुलिस को इनके पास से सवा लाख की नकदीए 6 लैपटापए 67 मोाबइल फ ोनए 23 एटीएम कार्डए 15 पासबुकए 50 सिमए 5 वोटर कार्डए 5 आधार कार्डए 11 नए सिम कार्डए दो पैन कार्ड के अलावा फ र्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पकड़े गए जालसाजों ने अपना नाम संजय इन्क्लेव उत्तमनगर नई दिल्ली निवासी अमन कुमारए प्रेमनगर झांसी निवासी गौरव मेहताए आलमबिहार मोहान रोड पारा लखनऊ निवासी आकाश कुमार गुप्ता उर्फ रविए उत्तमनगर नई दिल्ली निवासी गौरव कुमार सिंहए चकभीटी रायबरेली निवासी अंकित सिंह व वसरैया गांव थाना गोसाईगंज लखनऊ निवासी रवि वर्मा बताया। एएसपी अपराध दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि इस गिरोह का सरगना अमन कुमार है। जिसके इशारे पर जालसाजी का गिरोह चलता है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में अपना जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि ये लोग लाइफ इंश्योरेंस के धारकों के मोबाइल फ ोन कर कहते थे कि इंश्योरेंस कंपनी का अफ सर बोल रहा हैं। आप लोगों को कंपनी की ओर से बोनस मिलना है। इसके बाद उन्हे अपने झांसे मे लेकर आनलाइन ट्रांसफर करवाकर या फिर खाते से रकम उड़ा देते थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad