रक्तदान से किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है: जयेश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

रक्तदान से किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है: जयेश

—स्वाभिमान सारथी के सौजन्य से पूर्व एमएलसी ने लगवाया रक्तदान शिविर
शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था स्वाभिमान सारथी के सौजन्य से पूर्व एमएलसी कु.जयेश प्रसाद के पेट्रोल पंप पर जे.पी.सर्विस स्टेशन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 41 यूनिट रक्तदान किया गया। रविवार को शिविर का शुभारंभ नगर पालिका की पूर्व प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद व पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। उन्होंने फीता भी काटा। पूर्व एमएलसी ने कहा कि रक्तदान से किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इसलिए, हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इसके बाद नीलिमा व जयेश ने रक्तदान भी किया। इस बीच समर्थकों ने रक्तदान भी किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जीवेश प्रसाद,राधिका प्रसाद,मीनाक्षी खंडेलवाल,रमाकांत मोदी, जितेंद्र तिवारी, किशोर गुप्ता, देवेश ठाकुर,प्रतीक तिवारी,धर्मेंद सिंह,मोहन मिश्रा,हिमांशु त्रिवेदी,डॉ. सहाबत हुसैन, चंद्रवीर गंगू, संजय गुप्ता, राजू मिश्रा, राकेश पांडेय, गौरव अग्निहोत्री,प्रभाकर वर्मा आदि मौजूद रहे।मोदीए

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad