
इट-भट्ठा मालिक से बीजेपी नेता हत्याकांड के अभियुक्त व 50 हजार के इनामी ने मांगी 5 लाख की रंगदारी
आरा(डिम्पल राय)। भोजपुर में बढ़ रहे आपराधिक गतिविधिया रुकने का नाम नही ले रहा है। ऐसे में अपराध और अपराधीयो का मनोबल कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि किस तरह अपराधियो द्वारा इट भट्ठा मालिक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग कर भोजपुर पुलिस को चुनौती दे डाली। अपराधियो ने कहा 5 लाख रुपये जल्द से जल्द पहुंचा दो वरना अंजाम बहुत बुरा होगा………जी हां सूबे में कुछ इसी अंदाज में इट-भट्ठा व्यवसायि से खुलेआम रात्रि पहर रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी न देने पर बेखौफ अपराधी बुरा हाल करने की भी धमकी दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर से जुड़ा है जहां एक ईंट भट्ठा मालिक से 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है। रंगदारी मांगने का आरोप इलाके के कुख्यात अपराधी ब्रजेश मिश्रा पर लगा है। बताया जाता है कि भोजपुर जिलाेे के शाहपुर के करनामेपुर ओपी थाना स्थित रामदतही गांव निवासी ईट भट्ठा मालिक उमेश राय के चिमनी भट्ठे पर इलाके के कुख्यात और 50 हजार के इनामी अपराधी ब्रजेश मिश्रा बीती देर रात अपने गुर्गों के साथ इट भट्ठा पहुंचा और भट्ठे के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी ब्रजेश मिश्रा ने रंगदारी की मांग से संबंधित एक चिट्ठी छोड़ते हुए कर्मचारियों को उसके मालिक से 5 लाख रुपये देने की मांग करते हुए रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद से ही चिमनी मालिक खौफ में हैं। वहीं भट्ठे के कर्मचारी मजदूरी छोड़ वापस घर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। भट्ठे पर काम करनेवाले मजदूरों की माने तो बीती रात तकरीबन 1 बजे 10 की संख्या में हथियारबंद अपराधी भट्ठे पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट करते हुए 5 लाख रंगदारी देने की धमकी देते हुए वापस चले गए। इस मामले पर भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि इस सम्बंध कोई आवेदन अभी तक नही दिया गया है। हालांकि इस मामले की जानकारी मिलते ही अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। छापेमारी के दौरान करनामेपुर गाव के पलानी में कुछ लोगो पुलिस के आने सूचना मिलते ही फरार हो गए लेकिन मौके से 12 बोर का एक कट्टा बरामद किया गया है फिलहाल आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। राय ब्रिक्स सप्लायर के नाम से ईंट भट्ठा चलाने वाले चिमनी मालिक उमेश राय ने बताया कि पहले भी आरोपी ब्रजेश मिश्रा ने आसपास के चिमनी भट्ठों से रंगदारी वसूल की है। और अब उसने उनके यहां धावा बोला है। गौरतलब है की रंगदारी मांगने के आरोपी करनामेपुर के सोनवर्षा निवासी ब्रजेश मिश्रा पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या का भी आरोप है। जिसमें वो अबतक फरार चल रहा है। ज्ञातव्य हो कि दिवंगत बीजेपी नेता विशेश्वर ओझा की हत्या 12 फरवरी 2016 की शाम ब्रजेश मिश्रा द्वारा अपने भाइयों हरेश और किशुन मिश्रा के साथ सोनवर्षा बाजार पर कर दी थी। जिसके बाद ब्रजेश और उसका भाई किशुन मिश्रा अबतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस रंगदारी के इस मामले के हर बिंदु पर छानबीन में जुटी है।

No comments:
Post a Comment