—
–=पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों ने मीटिंग कर बनाई रणनीति
शाहजहाँपुर। एससी एक्ट संसोधन के विरोध में 2 अप्रैल को हुए आंदोलन में हरदोई जीटीआई के प्रधानाचार्य राजन सिंह भी शिरकत कर रहे थे। आंदोलन में उनकी मौजूदगी पत्रकार धनंजय वाजपेयी की अपने कैमरे में कैद कर ली। इसी बात को लेकर राजन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार के साथ मारपीट करते हुए कैमरा छीन लिया था। और जान से मार देनें की धमकी दी कहा की ज्यादा बोलेगा तो अभी यहीं पर आंदोलन के बहाने तेरे को दफन कर दूंगा किसी तरह धनंजय वाजपेयी वहाँ से बच कर एसपी आफिस पहुँचे और अपनें साथ घटी घटना की जानकारी एसपी के.बी. सिंह को बताई। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और फिर पत्रकारों ने मिलकर डीएम अमृत त्रिपाठी से मुलाकात कर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश कराया। लेकिन अभी तक उक्त दबंग की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। इसी के विरोध के चलते आज पत्रकारों ने उक्त अपराधी की गिरफ्तारी और निलंबन की योगी सरकार एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक जी से ज्ञापन भेजकर की है। साथ ही सभी पत्रकार संगठनों ने एक जुट होकर कहा है। कि अगर राजन सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पत्रकार आंदोलन और डीएम का घेराव करनें के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर कौशलेंद्र मिश्रा,दीप श्रीवास्तव, राजीव शर्मा,अमित त्यागी,जरीफ मलिक आनन्द,राकेश शुक्ला,राजीव गुप्ता, सुशील शर्मा, उदित शर्मा,अनुराग मिश्रा, सुशील शुक्ला, दीपक दीक्षित,रोहित पांडेय,अंकित शर्मा, एल.के. मिश्रा, अनिल मिश्रा,राजीव शुक्ला, अमित सक्सेना,वेदप्रकाश मिश्रा, रोहित पांडेय, राजेन्द्र बाबा, रजत पांडेय राजा शर्मा, सहित दर्जनों पत्रकारों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सरोज कुमार को ज्ञापन देकर तत्काल कार्यवाही की मांग की।
Post Top Ad
Sunday, 15 April 2018
राजन सिंह की गिरफ्तारी व निलंबन न होने पर पत्रकार करेंगे आंदोलन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment