
सीतापुर। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रत्तूगोड़ा मजरे गढचपा में दोपहर एक आवासीय छप्पर से खाना बनाते समय लगी आग से लगभग दस लाख की सम्पत्ति सहित 70 बकरियां भी जलकर स्वाहा हो गई। घटना में एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे इलाज के लिए सीएचसी रामपुर मथुरा लाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। ट्रामा सेन्टर ले जाते वक्त महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अग्निकाण्ड की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी व एसडीएम प्रेमप्रकाश ने राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुॅंचकर पीड़ितों का हाल जाना। दिन में लगभग 12 बजे रत्तूगोड़ा में शब्बीर के आवासीय छप्पर में आग भड़क उठी। जब तक गांव वाले कुछ समझ पाते तब तक तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव वालों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किये किन्तु तब तक आग ने असलम, दिव्यांग अय्यूब, निसार, कलीम, बाबू, छब्बन, पुत्तन, छोटन्ने के घरों को अपने आगोश में ले लिया और सभी घर धू-धू कर जलने लगे। मोहसिना पत्नी पताली(50) वर्ष जलते मकान से सामान निकालते समय जलता छप्पर उन पर गिर गया जिससे कि वह गंभीर रूप से झुलस गई। मोहसिना को बचाने के लिए निसार के दोनो पैर भी आग की चपेट में आ गये। दोनो को इलाज के लिए सीएचसी रामपुर मथुरा लाया गया। जहां मोहसिना की हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया। ट्रामा सेन्टर ले जाते वक्त मोहसिना ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं निसार की चिकित्सा सीएचसी रामपुर में चल रही हैं। उक्त अग्निकाण्ड में मोहसिना की 60 व शब्बीर की 10 बकरियां भी जलकर स्वाहा हो गईं। अग्निकाण्ड में मोहसिना का लगभग ढाई लाख, शब्बीर का सवा लाख, असलम का पचास हजार, दिव्यांग अय्यूब का एक लाख सहित लगभग दस लाख की अनुमानित सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी व उपजिलाधिकारी प्रेमप्रकाश राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुॅंचे और मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए अतिशीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं कोटेदार को निर्देशित किया गया कि पीड़ित परिवारों को भोजन के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाये। गांव रत्तूगोडा में लगी आग से गांव के पड़ोस ही स्थित मो0 शफी के खेत में गिरी चिंगारी से एक बीघा गेंहू जलकर राख हो गया। शनिवार दोपहर रत्तू गोड़ा में आग लग गई। जिससे उठी चिंगारी पड़ोस में मो0 शफीक के गेंहू के खेत में जा गिरी। चिंगारी से आग लग जाने से एक बीघा गेहू जलकर स्वाहा हो गया।
Post Top Ad
Sunday, 15 April 2018
खाना बनाते समय लगी भीषण आग में दस लाख की संपत्ति व सत्तर बकरियां खाक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment