अधिकारियों की उदासीनता का शिकार हुआ लोक कल्याण मेला | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

अधिकारियों की उदासीनता का शिकार हुआ लोक कल्याण मेला


सीतापुर। प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गरीब तक अपनी एक वर्ष की योजनाओं का बखान करने के लिए लगवाया गया लोक कल्याण मेला अधिकारियों की उदासीनता का शिकार हो गया। उक्त मेले में न तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोई रूचि दिखाई और न ही प्रशासन ने लिहाजा आलम ये हुआ कि मेले में जनता की सहभागिता तो बिल्कुल नदारत ही रही। लोक कल्याण मेले में कहने के लिए तोें तीस विभागों के स्टाॅल लगाये गये थे। किन्तु मेले से आम जनता काफी दूर रही। मेले में आज दूसरे दिन सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। स्टाॅलों पर बैठे अधिकारी व कर्मचारी जनता के न आने से मायूस देखे गये। वहीं कई स्टाॅलों पर अधिकारी गप्पे लड़ाते देखे गये। विभिन्न स्टाॅलों पर खाली बैठे कर्मचारी व बच्चे जादू का कार्यक्रम देखते ही दिखाई दिये वहीं मेले में सन्नाटा अधिकारियों की उदासीनता बयां करता रहा। दोपहर दो बजे के बाद कर्मचारी भी धीरे-धीरे स्टाॅल समाप्त कर वापस हो लिये। इस तरह दो दिवसीय लोक कल्याण मेला काफी फीका रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad