अमावस्या पर नहीं करे ये काम | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 14 April 2018

अमावस्या पर नहीं करे ये काम

Amavasya Par Nahi Kare Ye Kaam | अमावस्या की रात चंद्र दिखाई नहीं देता है और इस तिथि के स्वामी पितर देवता होते हैं। इसलिए इस तिथि पर कोई भी शुभ करने से बचना चाहिए, अन्यथा कार्यों में परेशानियां आ सकती हैं और असफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। इस तिथि पर मजदूर लोग भी काम बंद रखते हैं। यहाँ जानिये अमावस्या पर किन कामों में विशेष सावधानी रखनी चाहिए –

Amavasya Par Nahi Kare Ye Kaam

1. अमावस्या पर मन रहता है असंतुलित
ग्रंथों में अमावस्या पर यात्रा करने से भी मना किया गया है। इस संबंध में मान्यता है कि अमावस्या पर चंद्र की शक्ति बिल्कुल कम हो जाती है। ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक बताया गया है। अमावस्या पर चंद्र न दिखने की वजह से हमारा मन संतुलित नहीं रह पाता है। इसी वजह से काफी लोग अमावस्या पर असहज महसूस करते हैं।

2. अमावस्या पर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें
अमावस्या पर हमारा मन संतुलित नहीं रह पाता है, इस कारण कोई भी बड़ा फैसला इस दिन लेने से बचना चाहिए। अन्यथा फैसला गलत साबित हो सकता है और हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

3. शमशान नहीं जाए
अमावस्या की रात किसी सुनसान स्थान या शमशान की ओर न जाएं। अमावस्या पर नकारात्मक शक्तियां अधिक सक्रीय रहती हैं जो कि हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं।

4. देर तक नहीं सोये
अमावस्या पर सुबह देर तक सोने से बचें। इस दिन सुबह जल्दी जरूर उठें और स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं।

5. संबंध नहीं बनाये
अमावस्या पर पति पत्नी को संबंध बनाने से बचना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार अमावस्या पर बनाए गए संबंध से उतपन्न होने वाली संतान सुखी नहीं रहती है।

6. क्लेश ना करे
घर में क्लेश न करें, वरना पितर देवता की कृपा नहीं मिल पाती है। अमावस्या पर पितरों के लिए धुप-ध्यान करें।

7. गरीब का अपमान ना करें
किसी गरीब का अपमान न करें। जो लोग गरीबों का अपमान करते हैं, उनके लिए शनि और राहु-केतु अशुभ होते हैं।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख – 

Amavasya Par Nahi Kare Ye Kaam

loading...

The post अमावस्या पर नहीं करे ये काम appeared first on Ajab Gjab | Hindi.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad