लखनऊ। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अग्निशमन सेवा विभाग के महानिदेशक प्रवीण सिंह ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अग्नि सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर फ़्लैग पिन लगाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया।
बता दे कि 14 अपै्रल, 1944 को मुंबई के विक्टोरिया बन्दरगाह पर घटित भीषण अग्निकाण्ड में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। उस अग्निशमन कर्मियों की याद में पूरे देश में प्रतिवर्ष 14 अपै्रल को ‘अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस‘ एवं इसी दिन से एक सप्ताह तक ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह‘ मनाया जाता है।
Post Top Ad
Saturday, 14 April 2018
अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर मुख्यमंत्री को लगाया फ़्लैग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment