
फतेहपुर। मुम्बई से कमाकर घर आ रहे एक लगभग 18 वर्षीय युवक से बस में सवार जहर खुरानी के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके पास रखी नगदीए मोबाइल लूटकर फरार हो गये। वहीं बस चालक व परिचालक ने आबूनगर पुलिस चौकी में युवक को उतार कर इसकी सूचना दे दी। जिस पर पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस बुलाकर अचेत युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवा गांव निवासी रमेश कुमार का पुत्र अंकित कुमार जो मुम्बई में कपड़े की दुकान में काम करता है। दस माह बाद कमाकर घर आ रहा था।
बताते हैं कि मुम्बई से इलाहाबाद तक ट्रेन द्वारा आया और इलाहाबाद से रोडवेज बस में फतेहपुर का टिकट लेकर रवाना हुआ। तभी बस में पहले से सवार जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने उससे दोस्ताना बढ़ाते हुए उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। कुछ देर बाद जब वह अचेत हो गया तो उसके पास रखी नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गये। बस नम्बर यूपी 70 7972 बस स्टाप से कानपुर के लिए रवाना हुयी तो परिचालक हरिप्रकाश यादव व चालक शिवकरन की नजर सीट पर पडे़ युवक पर पड़ी। जिस पर चालक व परिचालक ने आबूनगर पुलिस चौकी में गाड़ी खड़ी कर अचेत युवक को बस से नीचे उतारकर इसकी जानकारी चौकी में तैनात सिपाहियों को दी। पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस बुलाकर अचेत युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए उसका नाम व पता जानकारी होने पर परिवार वालों को सूचना दे दिया। जिस पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर युवक का इलाज करा रहे हैं। जाने तक युवक को होश नहीं आया है।

No comments:
Post a Comment