कार-ट्रक की भिड़ंत, 1 की मौत, 5 घायल… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 16 April 2018

कार-ट्रक की भिड़ंत, 1 की मौत, 5 घायल…

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ रोड स्थित रिलायन्स पेट्रोल पम्प के समीप देर रात आगे जा रहा ट्रक अचानक मुड़ जाने पर पीछे से आ रही कार उसमें जा टकरायी जिसमे एक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये।

जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां एक महिला की हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया। कार सवार सभी लोग से काशी विश्वनाथ (बनारस) दर्शन के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार मुरैना जिला के थाना माता बसैया निवासी राम सिंह मवई का पुत्र राम निवास मवई (45) अपनी पत्नी आरती मवई (43), प्रभाकर द्विवेदी (50) व उनकी पत्नी अंजू द्विवेदी (40) निवासी मोतीमहल ग्वालियर दोनो पति पत्नी नगर निगम में लिपिक के पद पर तैनात हैं। श्याम मटनागर पुत्र ओपी मटनागर (54), अल्का पत्नी श्याम मटनागर (50) निवासी एमआईजी 470 ओल्ड हाउस कालोनी जिला मुरैना। बताते हैं कि सभी लोग कार में सवार होकर बनारस के काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही यह लोग सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थित रिलायन्स पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचे।

तभी आगे जा रहा ट्रक अचानक पेट्रोल पम्प की ओर मुड़ा तभी पीछे से तेज रफ्तार जा रही कार उससे जा टकरायी। जिसके फलस्वरूप रामनिवास मवई की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 नम्बर एम्बुलेंस ने सभी घायलां को आनन-फानन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने आरती मवई की हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने सदर अस्पताल मर्च्युरी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad