
लखनऊ। गाजियाबाद इलाके के निवाड़ी थाना छेत्र ने एक बार फिर सर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है।जहाँ एक युवक ने क्लास चार में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा के साथ धार्मिक स्थल पर दुराचार करने का प्रयाश किया लेकिन छात्रा के शोर मचाने से आस पास के लोग इकट्ठे हो गए और भाग रहे आरोपी को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौप दिया वही पुलिस युवक को गिरफ्तार करने के बाद मामले की छान बिन कर रही है।
ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्रा को ले गया था धार्मिक स्थल पर
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद गाजियाबाद के थाना निवाड़ी इलाके में मूल रूप से चौपला जानी जनपद मेरठ निवासी विजय सिंह नाम का एक युवक पिछले करीब दो साल से एक किराए के मकान में रह रहा था जो कि पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपने ही मकान मालिक की दस वर्षीय एक मासूम को ट्यूशन पढ़ाने के लिए कह कर उसके घर से ले गया जो कि कक्षा चार में पढ़ती थी। जिसके बाद युवक इलाके में ही एक धार्मिक स्थल परिसर में ले गया। जहां पर उसने सुनसान पाकर मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन मासूम उस दौरान जोर जोर से चिल्लाने लगी जिसके वजह से युवक के मंसूबे नाकामयाब हो गए और स्थानीय लोगो ने आरोपी युवक को घर दबोचा।
मासूम का कराया पुलिस ने मेडिकल
पुलिस ने बताया कि मासूम की चीख पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन लोगों को देखते ही विजय सिंह मौके से फरार हो गया था ।मासूम से पूछताछ किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने मासूम के परिजनों को सूचित दी थी। जिसके आधार पर मासूम के परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया था सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम का मेडिकल परीक्षण करा कर और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार की देर शाम आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुवे एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि निवाड़ी इलाके में ही किराए पर रहने वाले एक युवक द्वारा अपने ही मकान मालिक की दस वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास किए जाने का मामला आया है। फिलहाल बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमे आरोपी युवक से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

No comments:
Post a Comment