—
तहसील पुवायाॅ में आयोजित किया गया दो दिवसीय कल्याण मेला
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल एक वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय कल्याण मेला तहसील पुवायाॅ के प्रांगण में आयोजित किया गया। लोक कल्याण मेले का शुभारम्भ विधायक पुवायाॅ चेतराम एवं विधायक तिलहर रोषन लाल वर्मा एवं एसडीएम पुवायाॅ ने दीप प्रज्जवलित कर माँ सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण एवं पुष्प अर्पित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक पुवायाॅ ने लोक कल्याण मेले के दौरान गोष्ठी में कहा कि लोक कल्याणकारी मेला दो दिन लगातार लगेगा, शासन की संचालित योजनाओं को तहसील में लाकर पात्र व्यक्तियों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्रों को योजनाओं लाभ दिया जा रहा है, जिससे पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कल पूर्ति विभाग बन्द था कुछ लोग कार्यालय गये उन्हें परेशान होकर लौटना पड़ा। तिलहर विधायक रोशन लाल ने कहा कि लोक कल्याण मेले में सभी विभागों के स्टाॅल लगाये गये हैं। पात्र व्यक्तियों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण भी किया जा रहा है, जिससे जिले पर किसी को जाना न पड़े। इसलिए इस मेले को तहसील स्तर पर लगाया गया। पात्र व्यक्ति मेले में पहुँचकर अवश्य लाभ उठायें और अपनी समस्याओं को मौके पर निस्तारण करवायें। उक्त अवसर पर मण्डल पार्टी अध्यक्ष दिनेश अवस्थी व पूर्व चेयरमैन सुधीर गुप्ता व राज्यमंत्री भारत सरकार कृष्णाराज के प्रतिनिधि अनिल सिंह आदि अपने-अपने विचार व्यक्त किये। उक्त अवसर विधायकगण व उपजिलाधिकारी पुवायाॅ ने प्रांगण में लगे मेले के विभिन्न विभागों के लगे स्टाॅलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित विभागों के लगे स्टाॅलों पर मौजूद अधिकारी/कर्मचारी से कहा कि जनमानस को अपनी विभाग की जो भी योजनाएं हैं उन योजनाओं को गरीबों को दिलाते हुए लाभान्वित किया जाये। उक्त अवसर पर सूचना विभाग द्वारा ‘‘ एक साल नयी मिसाल’’ नामक पुस्तक एवं पाकेटबुक, फोल्डर आदि वितरित किये गये। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का दो एल0ई0डी0वैन द्वारा सीधा प्रसारण किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार पुवायाॅ, नायब तहसीलदार, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment