दो कदम अन्नदाता की ओर कार्यक्रम के तहत सपा कार्यकर्ता करेंगे लखनऊ तक पदयात्रा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

दो कदम अन्नदाता की ओर कार्यक्रम के तहत सपा कार्यकर्ता करेंगे लखनऊ तक पदयात्रा

– सपा की मासिक बैठक में हुआ निर्णय

सीतापुर। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय टाउन हाल में पार्टी की यूथ विंग युवजनसभा,छात्रसभा,यूथ ब्रिग्रेड,समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव ओमेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गयी।

बैठक में मुख्य अतिथि समाजवादी छात्रसभा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुये युवजन सभा के जिला अध्यक्ष रोबिन सिंह यादव ने किसानों,और नवजवानों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तानाशाही सरकार को सबक सिखाने के लिए बड़े आन्दोलन की आवश्यकता है,और कहा कि हम डॉ बाबा साहब अम्बेडकर और डॉ लोहियावादी तो है ही साथ में महानक्रन्तिकारी सुभाष चन्द्र बोस व् भगत सिंहवादी भी है।

दिग्विजय सिंह देव ने युवाओं और किसानो का आवाहन करते हुए दो कदम अन्नदाता के नाम आगामी 25 अप्रैल से गन्ना किसानों के हित में तम्बौर से रेउसा,बिसवां,महमूदाबाद,सिधौली होते हुए लखनऊ तक गन्ने के साथ में पद यात्रा की घोषणा की। इस कार्यक्रम पर जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव और सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमत दी। अंकित त्रिवेदी ने अपने संबोधन में बड़े पैमाने पर आन्दोलन को गति देने की बात कही।

इस अवसर पर प्रदीप सिंह पन्नू,पवन यादव,सागर गुप्ता,उदेश्य निगम,दाउदखां,देवेन्द्र यादव,कुलदीप सिंह यादव,अंशुल पाण्डेय,राजकिशोर गौतम,मिथलेश यादव,राधा वर्मा,शांति गुप्ता,शमा परवीन,अमन फातिमा,अनुराधा वर्मा,रंजीत रस्तोगी,विकास यादव,निहाल कुरैशी,विजय यादव,सूरज कश्यप,नूर अहमद,मालिक वजाहत,कामिल तलहत,जावेद अंसारी,जरीफ खां,नफीस सिद्दीकी,नवाब खान,अमित जोशी, कन्हैया यादव,विनोद यादव,पवन यादव,अतुल पाण्डेय,विनोद तिवारी,दिलशाद अन्सारी,शुशील भार्गव,तौसिफ खान,रामगोपाल यादव,सुजीत यादव,शोभित मिश्रा,जर्रार अहमद,विवेक वर्मा,सतेन्द्र कुमार अभुय्दय शुक्ला,अनुराग सिंह यादव,मुकेश कुमार,वहीदुल खां आदि लोग उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad