आशा संगनी सरकार के मंशानुरूप दे रही महत्वपूर्ण योगदान-स्मृति ईरानी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

आशा संगनी सरकार के मंशानुरूप दे रही महत्वपूर्ण योगदान-स्मृति ईरानी

रायबरेली। सुरक्षा घेरे से घिरी आशा संगनियो ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आवाज देकर अपनी ओर आकर्षित किया। जिसके बाद मंत्री जी ने आशा संगनी का नेतृत्व कर रही दो महिलाओ को मंच पर बुलाकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुईं। आशाओ का कहना था कि सभी आशा संगनी सरकार के मंशानुरूप 2006 से स्वास्थ कार्यक्रम के अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।आशाओ को पीएचसी में रजिस्टर पर हस्ताक्षर किये जाने की अनुमति प्रदान की जाय।इस मौके पर सलोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात क्षेत्र की समस्त आशा संगनी सरिता देवी, निर्मला देवी, प्रीति, सरिता सिह समेत दर्जनों आशा संगनी मौजूद रही।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि दलितों की बात करने वाले नेता सिर्फ राजनीति चमकाने के चक्कर मे लगे रहते है।कांग्रेस के शासन काल मे बाबा साहब सम्मान से वंचित रह गये।जब कि वीपी सिंह की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने संविधान के रचयिता को भारत रत्न के सम्मान से नवाजे जाने की वकालत की थी।उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार का बखान करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में पहली बार गणतन्त्र दिवस की परेड में बाबा साहब के जीवन को राष्ट्र के सम्मुख प्रस्तुत किया गया, जो गर्व की अनुभित कराता है। शानिवार को सलोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाऊराव सेवा न्यास द्दारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन किया। केंद्रीय कैबिनेट कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का फोकस चिकित्सक और शिक्षा व्यवस्था पर रहा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पूरी तरह दूरी बनाकर सिर्फ विकास और शिक्षा की बात दोहराई।स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ शिविर के उदघाटन के बाद अपना सम्बोधन बाबा भीमराव रामजी अंबेडकर को नमन करते हुए शुरू किया।

श्रीमती ईरानी ने कहा कि भाऊराव देवरस न्यास संगठन ने डेढ़ वर्ष पहले सलोन में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने के लिए आग्रह किया था।आज इस संस्था के सहयोग से गरीब तबके के लोग जो गम्भीर बीमारी से पीड़ित है उनका निशुल्क इलाज केजीएमसी, एम्स जैसे बड़े अस्पतालों में किया जायेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था कि अमेठी ससदीय क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सक शिविर के माध्यम से गरीब तबके के लोगो को बेहतर चिकित्सक सेवाये उपलब्ध कराई जाये।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाऊराव न्यास संगठन ने किंग जार्ज मेडिकल कालेज सहित चैदह मेडिकल कालेजों के साथ बीस वर्षों का करार किया है।बाबा भीमराव जी के जन्मदिवस को भाजपा समरसता दिवस के रूप में मना रही है। षिक्षा और स्वास्थ्य शिविर में दो हजार से अधिक लोगो ने पंजीकरण कराया है। इस मौके पर राज्य मंत्री सुरेश पासी, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, जिला महामंत्री जय तलरेजा, क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी भाऊराव देवरस संस्था के राजेश कुमार, जिलाधिकारी संजय खत्री, पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा, बीएसए संजय शुक्ल सीएमओ डी0 के0 सिह समेत क्षेत्र के भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad