रक्षा कटौती को लेकर सीएम नीतीश को राबड़ी देवी ने लिखा दूसरा पत्र | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

रक्षा कटौती को लेकर सीएम नीतीश को राबड़ी देवी ने लिखा दूसरा पत्र

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने आवास की सुरक्षा मामले को लेकर एक और पत्र लिखा है। अपने इस दूसरे पत्र में राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार से आवास पर लगाए गए सुरक्षा कर्मियों को हटाए जाने पर सफाई मांगी है।

राबड़ी देवी ने अपने पत्र लिखा कि दुर्भाग्य पूर्ण है कि 10, सर्कुलर रोड, पटना में लालू यादव के आवास पर तैनात बीएमपी के आवासीय सुरक्षा कर्मियों को यह कहते हुए आधी रात को वापस किया गया कि वह लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त थे। राबड़ी देवी ने विशेष सुरक्षा अधिनियम के प्रावधान का भी जिक्र किया। राबड़ी देवी ने पत्र में यह भी लिखा है कि आपके अधीनस्थ गृह विभाग के वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का फोन भी रिसीव नहीं करते हैं। किसी विषम परिस्थिति में किनसे संपर्क किया जाए?

बता दें इससे पहले भी राबड़ी देवी, नीतीश कुमार को पत्र लिख चुकी हैं। इससे पहले वाले पत्र में राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को चेतावनी दी थी कि उनके परिवार के साथ अगर कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। बुधवार को लालू, राबड़ी देवी आवास की सुरक्षा में कटौती के समय मुख्यमंत्री नीतीश राज्य से बाहर थे।

बीते मंगलवार की रात लालू, राबड़ी देवी आवास की सुरक्षा में अचानक कटौती कर दी गई थी। इसके बाद बुधवार को दिनभर बिहार की राजनीति गर्म रही। इसके विरोध में राबड़ी और उनके पुत्र व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव तथा तेजप्रताप ने अपनी सुरक्षा भी वापस कर दी थी। इसके साथ ही राजद के करीब 20 विधायकों ने भी अपनी-अपनी सुरक्षा लौटा दी थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad