
लखनऊ। राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र के वज़ीरबाग मौला नगरी के पास घनी बस्ती मे बने एक ई रिक्शा गैराज मे गुरूवार की सुबह अचानक भीषण आग लगने से वहां हड़कम्प मच गया। ई रिक्शा गैराज मे आग लगने की सूचना के बाद सआदतगंज पुलिस तो तत्काल मौके पर पहुॅच गई लेकिन दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुॅचने मे लगभग एक घंटे का समय लग गया। ई रिक्शा के गैराज मे आग लगने से वहा खड़े 19 ई रिक्शा जल कर स्वाहा हो गए गनीमत ये रहा कि आग लगने से किसी तरह की जनहानि नही हुई । इस्पेक्टर सआदतगंज नीरज ओझाा ने बताया कि ई रिक्शा गैराज तलहा नाम के व्यक्ति का है उन्होने बताया कि आग लगने की सही वजह अभी पता नही चल सकी है लेकिन आग लगने से लगभग 25 लाख के नुकसान की बात कही जा रही है। ई रिक्शा गैराज मे आग लगने के बाद पूरे इलाके मे कोहराम मच गया आग की चपेट मे ई रिक्शा गैराज के आसपास रहने वाले लोग अपने अपने मकान बचाने की जददो जेहद मे लग गए आसपास के लोगो ने गैराज मे लगी आग को बुझााने के लिए मशक्कत शुरू कर दी लेकिन लोग इस बात से दहशत मे थे कि कही ई रिक्शा मे लगी बैटरियों मे ब्लास्ट न हो जाए राहत की बात ये रही की आग लगने से वहा किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। गैराज मे धूॅ धूॅ कर जल रहे ई रिक्शा के मालिक सामने नही आए ये भी खुलासा नही हो पाया है कि ये सब 19 ई रिक्शो का एक ही व्यक्ति मालिक है या फिर किसी दूसरे लोगो के रिक्शे भी यहां चार्ज लेकर चार्ज किए जाते थे । आग लगने के एक घंटे बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुॅची और आग को बुझा दिया।
मुशकिल से मौके पर पहुॅची दमकल की गाड़ी
सआदतगंज थाना क्षेत्र के घनी बस्ती वज़ीरबाग मे मौला नगरी के पास जिस ई रिक्शा गैराज मे आग लगी उस गैराज का रास्ता इतना सकरा है कि आग बुझाने के लिए हूटर बजाती हुई पहुॅचे दमकल वाहन को मौके पर पहुॅचे मे एक घंटे का समय लग गया। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई लेकिन घटना स्थल की तरफ मुड़ते ही सकरा रास्ता गाड़ी के लिए बाधा बन गया। दमकल की गाड़ी काफी देर तक तो सकरे रास्ते मे ही फसी रही लेकिन स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोगो ने काफी मशक्कत कर गाड़ी के लिए किसी तरह से रास्ता साफ कराया और दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुॅचवाया तब जाकर ई रिक्शा गैराज मे लगी आग को बुझाया जा सका
गैर कानूनी तरीके से ई रिक्शा गैराज मे चार्ज होते थे ई-रिक्शा
वज़ीरबांग की घनी बस्ती मे जो ई रिक्शा गैराज आग की चपेट मे आकर 19 ई रिक्शा स्वाहा हो गए बताया ये जा रहा है कि वहा ई रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए किसी तरह का कामर्शियल कनेक्शन नही लिया गया था। सूत्रो ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इसी ई रिक्शा गैराज मे बिजली विभाग ने छापा मार कर भारी जुर्मान भी किया था बावजूद इसके 19 ई रिक्शो की बैटरिया उसी तरह से चार्ज की जा रही थी जैसे पहले की जाती थी।
हो सकता था बड़ा हादसा
जिस जगह पर ई रिक्शा के गैराज मे आग लगी उस जगह पर ही लकड़ी की एक बड़ी टाल भी है गनीमत रहा कि ई रिक्शा गैराज मे लगी आग स्थानीय लोगो और पुलिस की मुस्तैदी की वजह से फैल नही पाई वरना आग अगर अपना दायरा बढ़ाती तो सम्भव है कि गैराज से कुछ ही दूरी पर बनी लकड़ी टाल तक पहुॅच कर कहर बरपा कर सकती थी लेकिन आग वहा तक नही पहुच सकी।
आंधी तो नही बनी ई रिक्शा गैराज मे आग की वजह
स्थानीय लोगो का कहना था कि ई रिक्शा गैराज मे बिजली के तारो मे हुए शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी स्थानीय लोगो का कहना था कि रात मे आई तेज़ आंधी की वजह से गैराज मे बिजली के तार टूटे होगे और तारो से निकली चिंगारी से आग धीरे धीरे आग लगी और फैल गई।

No comments:
Post a Comment