—
सात लोगों के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज
मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। अपनी जमीन पर उपलों का बटिआ लगा रहे बकील को गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से पीट पीट कर बेहोश कर दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग दर्ज कर घायल बकील को जिला अस्पताल भेजा है। क्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर कायस्थान निवासी दिनेश कुमार मिश्र कलान तहसील मे बकालत करते हैं। घायल बकील ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी जमीन पर उपलों का बटिआ लगा रहे थे। इसीबीच पड़ोसी अरविन्द कुल्हाड़ी लेकर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की नियत से सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया।
घायल बकील को लहूलुहान और बेहोश पड़ा देखकर उसकी बहन अर्चना और भाई अशोक उसे बचाने आये। तभी अरविन्द के साथी रामनरायन ने अर्चना पर भी कुल्हाड़ी का बार कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गयी। शोर शराबा सुनकर आरोपी अरविन्द के पक्ष मे गांव के बुधपाल,बृजपाल लाइसेंसी असलाह तथा कल्यान उर्फ नरायन,रामनारायन,अमर व बादशाह लाठी डंडे लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। जिससे उसके गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने घायल बकील दिनेश की तहरीर पर आईपीसी की धारा १४७,१४८,१४९,३२३,५०४,५०६ व ३०८ के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। घायलों का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
Post Top Ad
Thursday, 12 April 2018
अधिवक्ता को कुल्हाड़ी और लाठी मारकर हत्या का प्रयास
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment