अंबेडकर जयंती: भीम ऐप के यूजर्स को मिलेगा कैशबैक, जानें कैसे… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 13 April 2018

अंबेडकर जयंती: भीम ऐप के यूजर्स को मिलेगा कैशबैक, जानें कैसे…

भीम ऐप के कैशबैक ऑफर में ग्राहकों को एक महीने में 750 रुपये और व्यापारियों को एक महीने में 1 हजार रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है भीम ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों को कल यानी 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के दिन से कैश बैक मिलेगा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को समर्पित भीम ऐप पर कल से आकर्षक कैश बैक योजना का शुभारंभ होगा।

BHIM यानी Bharat Interface For Money को भारत सरकार का नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) चलाता है भीम ऐप की सबसे बड़ी खासियत है इसका बेहद सरल होना सिर्फ 2 MB के इस ऐप को कुछ सेकंड में ही Android या आईफोन में डाउनलोड किया जा सकता है

इस ऐप को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पहली बार इसे इस्तेमाल करने वाला भी आसानी से इसे समझ सकता है भीम ऐप इस्तेमाल करने के लिए जरूरी सिर्फ यह है कि आपका बैंक अकाउंट आपके मोबाइल नंबर से जुड़ा हो

Google Play Store से भीम ऐप डाउनलोड करने के बाद पहली बार इसे एक्टिवेट करने के लिए ये जरूरी है कि आपके पास आपका डेबिट कार्ड मौजूद हो ऐप डाउनलोड करते ही आपको 4 डिजिट का एक पासवर्ड बनाना पड़ता है उसके बाद डेबिट कार्ड पर दी गई कुछ जानकारी डालनी पड़ती है भीम ऐप को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमाम भारतीय भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है पैसे के लेनदेन के लिए एक और पासवर्ड बनाना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad