
जालौन। यूपी के जालौन दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षा घेरा तोड़कर एक महिला सीएम के मंच के करीब पहुंच गई। महिला ने बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास कई बार गईं लेकिन अधिकारियों ने उनकी शिकायत को तवज्जो नहीं दिया। यही वजह है कि वह सीएम से अपनी बात कहना चाहती थी। महिला का कहना है कि हमीरपुर के बीजेपी सांसद पुष्पेन्द्र चंदेल ने उनकी 50 बीघा जमीन कब्जा कर रखा है। महिला का कहना है कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ से अधिकारियों की अनदेखी की शिकायत करना चाहती थी। लेकिन उसे नहीं मिलने दिया गया।
Post Top Ad
Friday, 13 April 2018
भाजपा सांसद पुष्पेंद्र चंदेल ने महिला की 50 बीघा जमीन पर किया कब्ज़ा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment