
भगवा आतंकवाद शब्द के इस्तेमाल को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। मंगलवार को पार्टी ने कहा कि राहुल समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं हिंदुओं के खिलाफ झूठा प्रचार करने के लिए देश से माफी मांगें। इसके अलावा भाजपा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व अमेरिकी राजदूत का एक टेलिग्राम और कुछ वीडियो भी दिखाए गए। जिनमें कांग्रेस नेताओं ने भगवा आतंकवाद की बात कही गई थी। बता दें कि मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में आरएसएस प्रचार रहे स्वामी असीमानंद समेत 5 आरोपियों को एनआईए कोर्ट ने बरी किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment