मामूली विवाद में गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा भोजपुर, कोई हताहत नही
आरा(डिम्पल राय)। जब बाहर किसी से अनबन हो जाती है तो लोग अक्सर अपने घर की तरफ भागते है परंतु जब घर मे ही आपके अपने दुश्मन बन आपका इंतजार कर रहे हो तो आप कहा जाएंगे। जी हां जहा पूरा भोजपुर अपराधियो के तांडव से थर्रा रहा है वहा अपने ही खून के प्यासे हो जाए तो अपनी सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी हो जाता है। बीते दिनों हीरो होंडा स्पलेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की मामूली विवाद में अपने ही दो पट्टीदार आपस मे भीड़ गए और एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव निवासी बबन सिंह के पुत्र बीरबल सिंह और स्व नंदकिशोर सिंह के पुत्र अनिल सिंह के बीच मोटरसाइकिल चोरी होने की मामूली विवाद में गोली चली है। अपने ही दोनों पट्टीदारों के बीच तकरीबन 10 राउंड हवाई फायरिंग करने की सूचना है। हालांकि इस हवाई फायरिग की घटना में किसी के हताहत की सूचना नही है। फायरिग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौरी थाना की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की पुष्टि नही की है।
Post Top Ad
Monday, 16 April 2018
मामूली विवाद में गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा भोजपुर, कोई हताहत नही
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment