–तिलहर मंडी समिति में चल किसानों के धरने में उपेन्द्र पाल सिंह ने सरकार पर किया जुबानी हमला
शाहजहांपुर(तिलहर)। तिलहर मंडी समिति में अफसरों और बिचौलियों द्वारा किसानों के शोषण किये जाने को लेकर मंडी समिति मुख्य द्वार पर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति उपेन्द्र पाल सिंह ने शामिल होकर समर्थन दिया। और केंद्र व राज्य सरकारो पर किसानों के शोषण का आरोप लगया। इस मौके पर उपेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में हमेशा से ही किसानों, गरीबो, मजदूरों, दलितों और पिछड़ों का शोषण होता चला आ रहा है। भाजपा की जहां जहां सरकारे हैं वहां के सरकारी आंकड़ो में भी सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। पहले आलू किसानों को बर्बाद किया फिर गन्ना किसानों को लूटा और अब किसानों का गेंहू लूटने की बारी चल रही है। प्रदेश में किसान बदहाल होता जा रहा है। शाहजहांपुर में केंद्रीय कृषी राज्य मंत्री, नगर विकास मंत्री, पांच विधायक होने के बाद भी बिचौलिए और माफिया मिलकर किसानों को लूट रहे है। उन्होंने कहा कि गेंहू सेंटरों पर गेहूं की खरीद नही हो रही है, औने-पौने दामो पर गेहूं बेचने को मजबूर है। गन्ना किसानों का गन्ना अभी भी खेतो में खड़ा है, और मिल बंद होने जा रही हैं, पूरे सीजन किसानों को पर्चियां नही दी गई। उपेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जायेगा, अब इस आंदोलन को आगे बढ़ाकर किसानों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जायेगी। इस मौके पर जिला पंचउत्त सदस्य प्रमोद यादव, जिला पंचायत सदस्य रूम सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य महाबीर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य बहोरन राठौर समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Post Top Ad
Monday, 16 April 2018
भाजपा सरकार में हमेशा ही किसानों व गरीबों का होता रहा शोषण : उपेन्द्र पाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment