
पिहानी हरियावाँ हरदोई ।13 अप्रैल आज सुबह समय करीब 9 बजे विकास खण्ड पिहानी थाना हरियावाँ के अंतर्गत ग्राम उचवल निवासी सुकाली पुत्र ग्रुम अपने परिवार सहित खेत में गेहूँ कटाई कर रहा था तभी घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे उसकी नई बजाज सी टी 100 वाइक व दो साइकिल एवं गृहस्थी के तमाम सामान सहित नगद तीन हजार रुपए जलकर राख हो गए हैं।घटना की खबर पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल ने जली हुई गृहस्थी का निरीक्षण किया तथा प्रशासनिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।

No comments:
Post a Comment