
माधौगंज हरदोई।13अप्रैल नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने के लिए इओ ने व्यापारियों व दुकानदारों के साथ अन्तिम बैठक की। लोगों से स्वतः अतिक्रमण हटाने को कहा। तीसरी बैठक मे भी राजस्व कर्मियों ने भाग नही लिया। जिसके कारण अवैध कब्जे में जमीन का चिन्हाकंन नही किया जा सका। थाने में आयोजित बैठक में अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार निगम व कस्बा प्रभारी एसआई सुरेन्द्र सिह ने दुकानदारों व व्यापारियो के साथ बैठक करते हुए कहा कि नगर मे शनिवार से लाउडस्पीकर लगाकर लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील की जाएगी। दुकानदार अपना अतिक्रमण रविवार तक खुद हटा लें। सोमवार से बिल्हौर-कटरा मार्ग व बघौली मार्ग पर अतिक्रमण हटाना प्रारम्भ कर दिया जाएगा। नगर के सदर बाजार में तिकोनिया पार्क व नजहाई चैराहे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर अवरोधक लगाकर नही जाने दिया जाएगा। जिससे नगर के सदर बाजार में आवागमन में बाधा न हो। व्यापारियों ने विरोध करते हुए कहा कि वाहनों के आवागमन के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी जाए जिससे व्यापार प्रभावित न हो। इओ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद पुनः अतिक्रमण करने पर सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। इस बैठक सभासद रईस व संजीव गुप्ता, अतुल सोनी, मनीष रूंगटा, विजय कुमार, ज्ञानू महावीर महेन्द्र सोनी मनीष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment