बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
गोण्डा। जिले की तहसील करनैलगंज अन्तर्गत एल्गिन-चरसड़ी के कटे हुए बांध का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर बरसात के पहले ज्यादा से ज्यादा पूरा करा लिया जाय, जिससे बाढ़ के दौरान कम से कम नुकसान हो। इसके अतिरिक्त बाढ़ से निपटने के लिए अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं जिससे बाढत्र दरम्यान राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी न आए। यह निर्देश डीएम जेबी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों को दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बाढ़ खण्ड व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि एल्गिन-चसरड़ी का बांध जो कि लगभग सा़ढे़ चार किलोमीटर तक कटा हुआ ह,ै मे से अब तक मात्र डेढ़ किलामीटर बन्धे का ही निर्माण हो पाया है। इसलिए बंधे के निर्माण कार्य में युद्धस्तर पर तेजी लाते हुए बरसात के पहले ज्यादा से ज्यादा कार्य पूरा करा लें ताकि बाढ़ के दरम्यान कम से कम नुकसान हो। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ क्षेत्र की खराब व कटी हुई सड़कों को बरसात के पहले दुरूस्त करा दें जिससे बचाव व राहत कार्य आसानी से पहुंचाई जा सके। एक्सईएन बाढ द्वारा जिलाधिकारी को अवगत करया गया कि नकहरा गांव में ग्रामीणों द्वारा बंधे निर्माण में कुछ समस्या उत्पन्न की जा रही है।
जिलाधिकारी ने एसडीएम करनैलगंज व बाढ़ खण्ड के अधिकारी को निर्देश दिए है कि ग्रामीणों से वार्ता करके समस्या का समाधान समय से निकालते हुए बंधे का निर्माण कार्य तेजी से कराएं। एक्सईएन बाढ़ द्वारा बताया गया कि इस बार नदी के धारा का वेग कम करने के लिए सात नए बड़े व मजबूत स्पर बनाए जा रहे हैं जिससे नदी की धारा मुड़ेगी कम से कम नुकसान होगा। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिए कि बरसात के पूर्व ही सभी बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियां सुनिश्चित करा लें। उन्होने कहा कि पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण, दवाओं की उपलब्धता, पशुओं के लिए चारे की व्सवस्था, वैकल्पिक विद्य़ुत की व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती, नावों की उपलब्धता, राहत चैकियों का निरीक्षण, हैण्डपम्पों का उच्चीकरण व मरम्मत सहित अन्य सभी आवश्यक जरूरतों का खाका तैयार कर लें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, एएसपी पूर्वी हृदेश कुमार, सीएमओ डा संतोष श्रीवास्तव, सीआरओ विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अमरेश मौर्य, एसडीएम करनैलगंज माया शंकर यादव, एसडीएम तरबगंज सौरभ भट््ट, एसडीएम मनकापुर बीके प्रसाद, जिलापूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, एक्सईएन बाढ़ खण्ड, जल निगम व विद्युत विभाग के अधिकारी, आपदा लिपिक रहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment