वध के लिए जानवरों की बिक्री पर लगी रोक हटाये जाने पर विरोध प्रदर्शन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 13 April 2018

वध के लिए जानवरों की बिक्री पर लगी रोक हटाये जाने पर विरोध प्रदर्शन

मुरादाबाद। केंद्र सरकार द्वारा देश भर में पशु बाज़ार में वध के लिए जानवरों की बिक्री पर लगी रोक को हटा लिए जाने के बाद यहाँ श्री गौमाता सेवा ट्रस्ट ने उसका विरोध कर जमकर प्रदर्शन किया है। सीएम योगी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि एक दैनिक समाचार पत्र में जानवरों की बिक्री पर लगी रोक हटाए जाने की खबर छापीं गई है, इससे साफ होता है कि पशुओं के वध के लिए पशु बाजार में लगी रोक को केंद्र सरकार ने हटा लिया है, जिसके तहत अब पशु बाजार में गाय सहित अन्य जानवरों के वध के लिए लगी रोक हटाई गई है। यहाँ तक की अब गाय को भी वध के लिए बाजार में बेचा जा सकता है।

ट्रस्ट ने भारत सरकार के द्वारा पारित नियम का विरोध करते हुए कहा कि गाय केवल पशु नहीं है, भारत एवं हिंदू समाज की आस्था एवं सम्मान का प्रतीक है और इस प्रकार से सरकार ने हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया है। जिसका श्री गौमाता सेवा ट्रस्ट विरोध करती है। ट्रस्ट ने सरकार से निवेदन किया है कि वह पारित नियम को वापस लें, जिसमें सभी पशुओं के साथ गौमाता को भी वध के लिए बाजार में खरीद फरोख्त करने का आदेश दिया गया है।
राष्ट्रीय सचिव सचिन सक्सेना ने कहा किअगर सरकार इस संबंध में अति शीघ्र कोई निर्णय नहीं लेती है तो ट्रस्ट इस नियम के विरोध में भूख हड़ताल और आत्मदाह जैसे कदम भी उठाने के लिए तैयार रहेगी।

इस दौरान ट्रष्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष निशा सक्सेना, राष्ट्रीय सचिव सचिन सक्सेना, सलोनी जैन, राकेश जैन, आवरण अग्रवाल, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad