हरदोई जनपद के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा- डॉ अशोक बाजपेई | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 16 April 2018

हरदोई जनपद के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा- डॉ अशोक बाजपेई

भाजपा ने जो विश्वास किया है उसे आखरी सांस तक भाजपा की सेवा करता रहूंगा -डॉ अशोक बाजपेई
हरदोई 16 अप्रैल- राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद जनपद  प्रथम आगमन पर डॉ अशोक बाजपेई का कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा से लेकर शहर के चौराहों व गांधी मैदान में भव्य स्वागत हुआ।स्वागत से गदगद डॉक्टर बाजपेई ने अपने संबोधन में भाजपा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के पक्ष में कसीदे पढ़ते हुए विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। श्री बाजपेई ने कहा कि 6 महीने ही मुझको भाजपा ज्वाइन किए हुए हैं। भाजपा ने जो सम्मान मुझे दिया है उसे जीवन की आखिरी सांस तक तन ,मन, धन से कार्यकर्ताओं की पूरी ताकत से भाजपा की सेवा करूंगा। मंच से भाजपा जिलाअध्यक्ष सहित उनकी पूरी टीम को आश्वस्त करते हुए डॉ बाजपेई ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत से भाजपा के सभी प्रत्याशी को चुनाव में उतारेगी। उसको जिताने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए डॉ बाजपेई ने हरदोई को मिले सम्मान के बदले अपने कार्यकर्ताओं से भाजपा को हर बूथ तक मजबूत करने, तन ,मन ,धन से जुड़ने का संकल्प दिलाया। किसानों की समस्याओं पर डॉ बाजपेई ने कहा कि देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने किसानों का अनाज समर्थन मूल्य पर क्रय केंद्रों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ खरीदने का कार्यक्रम किया है ।वह कर रही है वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं से यह भी अनुरोध किया कि आप लोग क्रय केंद्र पर जाएं। अगर बिचौलियों के माध्यम से केंद्रों पर भ्रष्टाचार हो रहा है तो तत्काल प्रभाव से जिला प्रशासन को अवगत कराएं और जिला प्रशासन तत्काल बिचौलियों, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करें। डॉ बाजपेई यहीं नहीं रुके, डॉक्टर बाजपेई ने कहा कि देश की पंचायत के सबसे बड़े सदन में कार्य करने के लिए भाजपा ने जो मुझे अवसर दिया है, उसका एक एक पल जनपद व उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए 24 घंटे तत्पर रहूंगा । उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष उत्तर प्रदेश और 4 वर्ष की केंद्र की भाजपा सरकार पर  उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार नहीं है। बल्कि कैबिनेट से लेकर विधायक व सांसद तक किसी भी जनप्रतिनिधि पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप न होना भाजपा की ईमानदारी का प्रमाण है। भ्रष्टाचार पर कुछ हद तक सरकार ने रोक लगाने में कामयाबी पाई है परंतु आम जनमानस को भी अपनी मानसिकता बदलने की आवश्यकता है। हम लोग अपना काम जल्दी कराने के चक्कर में सही गलत न समझते हुए गलत काम को भी कराने के प्रयास में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं इसमें सरकार ही नहीं ,कहीं न कहीं आम जनमानस भी दोषी है। हम लोगों को जागरुक होने की जरूरत है ।जिस दिन जनता जाग जाएगी, उस दिन भ्रष्टाचार नहीं बढ़ेगा, फिर भी मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डॉक्टर बाजपेई ने बताया कि मैं बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुआ था, लेकिन भाजपा ने जो सम्मान मुझे दिया है वह जीवन में भुलाया नहीं जा सकता। मैं अपनी आखिरी सांस तक भाजपा की सेवा करूंगा। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्नाव कांड पर डॉक्टर बाजपेई ने कहा, देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने तत्काल कार्रवाई की और पूरे मामले को सीबीआई को सौंपकर यह संदेश आम जनमानस को दे दिया है कि अपराधियों के लिए जेल के सिवा कोई अन्य जगह नहीं है। और शायद भारतीय लोकतंत्र में आजाद भारत मे पहली ऐसी घटना है ।वजह पहला ऐसा राजनीतिक दल है जो कार्यवाही में विश्वास रखती है गांधी भवन में भाजपा पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री, अजय बाजपेई ,नीरज मिश्रा, रोहित मिश्रा, अविनाश पांडेय, नीरज बाजपेई समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। गांधी भवन में स्वागत और कार्यक्रम में भारी हुजूम उमड़ा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad