पत्नी की विदाई कराने गया पापर्टी डीलर की 48 घण्टे बाद भी नही चला पता पुलिस छानती रही खाक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 16 April 2018

पत्नी की विदाई कराने गया पापर्टी डीलर की 48 घण्टे बाद भी नही चला पता पुलिस छानती रही खाक


लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र मे पापर्टी का कारोबार करने वाला युवक शनिवार की शाम सज धज कर अपने ससुराल पत्नी की बिदाई कराने गया जो कि वापस नही लौटा परिजन देर रात इन्तजार करने के बाद उसे ढूढना शुरु किया और उसके मोबाइल पर काल किया तो फोन सुच ऑफ था। परिजन तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस कार्यवाही के नाम पर परिवार वालो को दिन भर थाने पर बैठा रखी थी युवक की मां बेटे की जिन्दा मुर्दा मिलने की आस मे थाने पर बैठी रही लेकिन पीजीआई पुलिस का दिल नही पसीजा और पुलिस कार्यवाही के बजाय सिर्फ अस्वाशन देती रही।

जानकारी के अनुसार पापर्टी डिलर राजकुमार 24 पुत्र मिश्री लाल पचम खेडा पीजीआई निवासी है जिनका विवाह चौधरी खेडा पीजीआई के रहने वाले बाबू लाल की पुत्री किरन के साथ हुआ था कुछ दिन पहले पति पत्नी के बीच अनबन होने से पत्नी किरन अपने मैयके चली गई थी । पति राजकुमार शनिवार की शाम घर से पत्नी की बिदाई कराने के लिए अपनी पल्सर बाईक यूपी 32 एच एस 2013 से अपने ससुराल पहुचा जो लौटकर वापस नही आया जिसकी सूचना परिजनो ने पीजीआई थाने मे दी और पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर ली थी।

पापर्टी डिलर की मां बिटान और बहन प्रीती ने बताया कि बहू किरन लडके के बस मे नही रहती है उसका जो मन मे आता है वह करती है अर्जुन गंज निवासी पप्पू पाल नाम के युवक से बहु का सम्बन्ध है ससुराल के लोग पप्पू पाल का ही कहना मानते है । इतना सब कुछ जानते हुए राजकुमार किरन से रिस्ता बनाया हुआ है । पप्पू पाल ने एक समारोह मे बेटे को जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे । लापता युवक की बहन ने बताया कि बीते शनिवार की शाम बिदाई कराने गया भाई वापस नही आया और पुलिस सुबह से थाने पर बैठायी हुई है सुनवाई करने के बजाय थाने मे मौजमस्ती कर रही है ।

48 घण्टे बाद भी नही मिला युवक ,,,,,,

परिजन पुलिस के सहारे अपनी औलाद की खोज की आश लगाये एक रात दो दिन से थाने मे बैठ हुए है। देर शाम पापर्टी डिलर की कोई सूचना नही मिली गांव के लोगो ने परिवार के साथ थाने पर पुलिस के खिलाफ जमाकर नारे बाजी करते रहे और ,पुलिस ने शक के बिहाफ पर तीन लोगो को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है । वही मां बहन बहू का रोना पीटना शुरू हो गया
पीजीआई कोतवाल प्रभारी ने बताया कि युवक की गुमसुदगी दर्ज है जिसकी छानबीन चल रही है लेकिन अभी तक कोई पता नही चला है ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad