शाहजहांपुर। युवती के साथ गैंगरेप में मामले में फंसे उन्नाव के बांगरमऊ विधानसभा से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। गुरुवार को समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा
का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपी विधायक को विधानसभा सदस्य पद से तत्काल बर्खास्त कर जेल भेजा जाये, ताकि आम जनता का कानून पर भरोसा कायम रहे। लोकल पुलिस इस मामले में पर्दा डालने की कोशिश कर रही है जिसके चलते इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाये। ज्ञापन देने वालो में प्रसून कुमार, चौधरी सौमित्र यादव, उपदेश यादव, अभिषेक कुमार, तरुण यादव, अनुज यादव, अमित कुमार, निर्भय यादव, हरिओम यादव, कुलदीप यादव, संतोष मौर्य, अमन सिंह आदि उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Thursday, 12 April 2018
Home
tarunmitra
विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ रेप मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाये : समाजवादी छात्रसभा
विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ रेप मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाये : समाजवादी छात्रसभा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment