संसद नहीं चलने देने के विरोध में केंद्रीय राज्यमंत्री ने रखा उपवास | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 12 April 2018

संसद नहीं चलने देने के विरोध में केंद्रीय राज्यमंत्री ने रखा उपवास

—मोदी के नेतृत्व में ईमानदारी और समर्पण भाव से काम कर रही सरकार: कृष्णाराज
शाहजहांपुर। देशभर में भाजपा सांसदों ने उपवास किया। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कृष्णाराज ने भाजपाइयों के साथ उपवास रखा। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों की नकारात्मक गतिविधियों को देश के लिए घातक बताया। गुरुवार को टाउनहाल स्थित गांधी भवन प्रैक्षागृह केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज ने उपवास शुरू करते हुये उन्होंने कहा कि विपक्षी स्वार्थी और असंवेदनशील है। देश को विकास के बजाय अड़ंगेबाजी में डालकर लोकतंत्र को प्रभावित करने का काम विपक्ष कर रहा है। जिससे समय और संसाधन दोनों का उपयोग देश हित के बजाय धरना प्रदर्शन और आंदोलन में ही निकल जाता है। कुछ दलों की नीति ही है कि सत्ता में आएंगे तो घोटाले करेंगे और जनता जब कुर्सी से उतारकर बाहर कर देगी तो सदन को बाधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहली बार मोदी के नेतृत्व में ईमानदारी और समर्पण भाव से सरकार काम कर रही है, सरकार के किसी मंत्री और सांसद पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। जबकि पिछली सरकार में नित नए घोटाले सामने आते थे। शीर्ष नेतृत्व के आहवान पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी से साबित होता है कि विपक्षी दलों को अपनी करतूत की सजा आने वाले लोकसभा चुनाव में जरूर मिलेगी। इससे पहले जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर पुवायां विधायक चेतराम, तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, सत्यभान सिंह भदौरिया, राजेश चैहान, पंकेश मिश्रा, सूरज तिवारी, अखिलेश पाठक, अनूप सिंह, हरीश बजाज, संतोष दीक्षित आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad