
हरदोई।13 अप्रैल कटरा-बिल्हौर हाइवे मार्ग पर इकनौरा गांव के पास गुरूवार को एक ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के लिए जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी।हरपालपुर कस्बा निवासी मुनब्वर कुरेशी(45) पुत्र मोहम्मद गुरूवार को इकनौरा स्थित अर्जुन गैस एजेंसी पर बाइक से गैस सिलेंडर लेने जा रहा था जैसे ही वह इकनौरा गांव के पास पहुंच तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।एम्बुलेंस की सहायता से उसे घायल अवस्था मे तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इमरजेंसी में डॉक्टर अनुराग गुप्ता व फार्मासिष्ट अरविंद ड्यूटी से गायब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल जाते जाते उसकी हालत और भी खराब होती गयी और वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी।हालांकि अगर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर व फार्मासिष्ट मौजूद मिलते और घायल को उपचार मिल जाता तो उसकी जिंदगी बचाई जा सकती थी।परिवार में उसकी पत्नी शबीरा व दो पुत्र इरशाद,आसिफ तथा चार पुत्री ताइबा,जाइबा,फिजा,उमेरा हैं।तथा परिवार का इकलौता भरण पोषण करने बाला मुनव्वर सिलाई करके अपने परिवार को चलाता था।

No comments:
Post a Comment