उपजा जिला कार्यकारिणी के गठन में हंगामा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 8 April 2018

उपजा जिला कार्यकारिणी के गठन में हंगामा

 

जिला कार्यकारिणी फर्जी – हिमांशू सिंह मोनू

उपजा कार्यकारिणी के गठन पर काफी विवाद पूरी बैठक के दौरान होता रहा महामंत्री हिमांशु सिंह ने कहा कि महेन्द्र अग्रवाल अपने को जिलाध्यक्ष पद पर काबिज रखने के लिए जिलाकारिणी का फर्जी गठन किया है इस पर पक्ष जानने के लिए उपजा प्रदेश अध्यक्ष दीपक अगन्होत्री से वार्ता की गयी तो उन्होने कहा कि हमे सीतापुर जिला कार्यकरिणी के गठन की कोई जानकारी नही है। उन्होने कहा कि पूरे मामले की जानकारी कर कार्यवाही की जाएगी ।

सीतापुर। उत्तर प्रदेश जनर्लिस्ट एसोसिएशन की 2018 की कार्यकारिणी को लेकर एक अहम बैठक की गई। बैठक में प्रदेश से अप्रूवल होकर आई पदाधिकारियों की सूची को पढ़कर जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल द्वारा सुनाया गया जिसमें जिला महामंत्री अशोक कुमार यादव व कोषाध्यक्ष नीरज पांडे सहित पदाधिकारियों का दायित्व निर्वहन कर और निष्ठा पूर्वक उपजा के हित में काम करने के लिए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल द्वारा सारे पदाधिकारियों को निर्देशित किया। पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के आदेशों का पालन करने के क्रम में निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ भी ली बैठक की अध्यक्षता जनपद के वरिष्ठ रिपोटर पत्रकार अजय विक्रम सिंह ने की संचालन उपजा संगठन मंत्री सुनील कुमार गुप्ता द्वारा कुशल नेतृत्व करते हुए सारे सदस्यों से विचार मांगे गए, जनपद समस्त सदस्यों ने अपने अपने विचार प्रोसीडिंग बुक में अंकित करवाएं बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अजय विक्रम सिंह ने की संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने आए हुए सभी तहसील क्षेत्र के पत्रकारों को संगठन के विषय वस्तु के बारे में बताया तथा 2 वर्ष पूर्ण हो चुके पत्रकारों के फार्म नवीनीकरण के को लेकर चर्चा की इसके अलावा जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी गठित होने की बात पत्रकारों के समक्ष रखी जिसे पत्रकारों ने मेजें थपथपाते हुए सहर्ष स्वीकार कर लिया संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल एवं संगठन के जिला महामंत्री अशोक यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश जनर्लिस्ट एसोसिएशन में अजय विक्रम सिंह, राष्टीय सहारा के ब्योरो चीफ राहुल मिश्रा तथा एडवोकेट हरीश त्रिपाठी को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है जिला अध्यक्ष का दायित्व पूर्व की भांति महेंद्र अग्रवाल ही संभालेंगे इसके अलावा जिला महामंत्री के रूप में अशोक यादव कोषाध्यक्ष के रूप में नीरज पांडे जिला उपाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद अब्बास, रवीन्द्र सक्सेना, वैभव दीक्षित, राजीव दिवाकर जबकि जिला सचिव के रूप में सुषमा पांडे, संदीप श्रीवास्तव, एवं समी अहमद इसके अलावा जिला संगठन सचिव का दायित्व सुनील गुप्ता को सौंपा गया है। वही जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व विनोद यादव संभालेंगे।
इस अवसर पर सुभाष चंद्र शुक्ला, मोहम्मद नादिर, सूरज तिवारी, शिव प्रकाश पांड,े अनूप कुमार पांडेय, आलम अंसारी, अमित सक्सेना, सौरभ श्रीवास्त, कौशलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अपूर्व पांडे, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, आलोक वर्मा, नीरज सिंह यादव, ज्योति कुमार, कमल कुमार सिंह, सिंगर, राजेंद्र कुमार, संतोष कुमार, नरेंद्र चतुर्वेदी, लोकेश मिश्रा, पंकज वर्मा, विनोद यादव, अनुराग मिश्रा, सूरज राय, अमित सक्सेना, गौरव शर्मा, प्रताप तिवारी, राम सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह राणा, कौशल किशोर मिश्रा, राकेश कुमार पांडे, सुमित शुक्ला, शोभित कुमार मिश्रा, जितेंद्र शुक्ला, विकास यादव, राहुल मिश्रा, अनिकेश यादव, अशोक कुमार यादव, मान्यता प्राप्त पत्रकार एशोसशन के महामंत्री वेद प्रकाश मिश्र, सुनील गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हिमांशु सिंह मोनू रवीन्द्र सक्सेना जिले भर के तमाम पत्रकार गण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad