खान-पान में परहेज व नियमित व्यायाम से हार्ट रोग से बचाव संभव: डा. श्रीवास्तव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 8 April 2018

खान-पान में परहेज व नियमित व्यायाम से हार्ट रोग से बचाव संभव: डा. श्रीवास्तव

                                                                      
200 लोगों ने नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर मे कराई जांच
हार्ट के 10% व शुगर के 20% मरीज पाए गए
फोटो कैप्शन: हार्ट परीक्षण शिविर में जांच करते विशेषज्ञ चिकित्सक
रामकोट-सीतापुर। डिवाइन हार्ट हास्पिटल गोमती नगर, लखनऊ व डालमिया चीनी मिल के संयुक्त तत्वावधान में जवाहरपुर चीनी मिल परिसर में शनिवार को नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित की गई। परीक्षण शिविर में लगभग 200  व्यक्तियों का परीक्षण किया गया।
शिविर का शुभारंभ चीनी मिल के डीजीएम, एचआर मनीष कुमार द्विवेदी व डिवाइन हास्पिटल के कार्डियक सर्जन डा. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया।
शिविर में कार्डियक सर्जन डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आयुष शुक्ला, डॉ अभिषेक सिंह की ओर से चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों सहित आसपास के ग्रामीणों सहित दो सैकड़ा/ 200 लोगों का नि:शुल्क हृदय रोग जांच परीक्षण किया गया। इस दौरान लोगों के हार्ट की जांच के अलावा ब्लड प्रेशर, एसपीओटू, पल्स, शुगर व ईसीजी की जांच की गई।
इस अवसर पर डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में आए हुए लोगों में से 10% लोगों में हार्ट का मरीज पाया गया। जबकि 20% लोगों में शुगर पाया गया। उन्होंने चिन्हित मरीजों घी, तेल व नमक आदि का कम सेवन करने की सलाह देते हुए प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट व्यायाम करने के लिए सलाह दिया।
उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक होने के तुरंत बाद प्राइमरी एंजियोप्लास्टी की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है। इस इलाज से हार्ट अटैक के बाद हार्ट के नुकसान से बचा जा सकता है। इस दिशा में लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल अपनी 24 घंटे मिशन की तरह सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
इस अवसर पर चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक आगा आसिफ बेग ने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन अपने स्टाफ व आसपास के ग्रामीणों के स्वस्थ रखने को लेकर समय-समय पर विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाकर नि:शुल्क शिविर आयोजित करता रहा है। आगे भी स्वास्थ्य जांच संबंधी शिविर आयोजित होते रहेंगे।
शिविर संचालन डीजीएम एचआर मनीष कुमार द्विवेदी, नवीन तिवारी, आशीष बंसल, एसपी सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. कमलदीप जयसवाल, हर्ष विश्वकर्मा, प्रशासन व सुरक्षा प्रबंधन संजय कुमार सिंह, डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल के पीआरओ हर्षित वर्मा, आशीष त्रिपाठी, अतुल वर्मा, शिवम सिंह के अलावा चीनी मिल के मनीष जैन, कपिल चौहान, मिथिलेश कुमार सिंह, मनोज त्रिपाठी, प्रदीप कुमार शर्मा, आरके सचान, दिनेश गंगवार, मनोज मिश्र, देवेन्द्र श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, रवि चौधरी, मिथिलेश्वर सिंह आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad