
गाजियाबाद। एक तरफ के सीएम योगी आदित्यनाथ एनकाउंटर के जरिये बदमाशों को ठिकाने लगाने का दावा कर रहे हैं वहीं दूसरी और उनके दावों को चुनौती देते हुए बेखौफ बदमाशों ने एक टीवी पत्रकार को घर में घुस कर गोलियों का निशाना बना दिया।
रविवार को गाजियाबाद में थाना कविनगर के राजापुर इलाके में एक टीवी पत्रकार को गोली मार दी गई। बदमाशों के हौसले इस बात की पुष्टि करते हैं कि उन्होंने पत्रकार अनुज चौधरी को उनके घर में घुसकर गोली मारी। घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शक है कि आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक रजापुर गांव में पत्रकार अनुज चौधरी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी बीएसपी से पार्षद हैं। अनुज को पुलिस से गनर भी मिला हुआ है। अब तक की जांच में पता चला है कि उनकी किसी से रंजिश भी चल रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment