असमाजिक तत्वों व दलालों के कब्जे में है जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय-भाई दिनेश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 16 April 2018

असमाजिक तत्वों व दलालों के कब्जे में है जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय-भाई दिनेश

असमाजिक तत्वों व दलालों के कब्जे में है जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय-भाई दिनेशनिगरानी से जाँच कराने की मुख्यमंत्री से मांग।   आरा। जहाँ वीर कुॅवर सिंह विजयोत्सव- 2018 के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु जिले के तमाम अधिकारी अपना दम-खम लगाए हुए है। वही पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता भाई दिनेश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हलचल मचा दी है। भोजपुर जिले के जगदीशुपर प्रखंड कार्यालय में कोई कार्य सिस्टमेटिक ढ़ंग से नही हो रहा। कार्यालय में कुव्यवस्था और अराजकता का बोलबाला पूरी तरह हावी है। कुछ ऐसा ही आरोप लगाते हुए जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने इसकी जाँच निगरानी से कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है। भाई दिनेश ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि ब्लॉक के पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त रहना सिस्टम बन गया है। कार्यालय पर पूरी तरह असमाजिक तत्वों और दलालों के कब्जे में है। यहाँ के पदाधिकारी आम जनता से मिलने और सही तरीके से बात करने में अपनी तौहीन समझते है।उन्होंने कहा है कि इस प्रखंड में जनहित में चलाये जा रहे योजना की जांच निगरानी विभाग से करा लें तो मालूम हो जाएगा की शौचालय निर्माण, सात निश्चय योजना की क्या स्थिति है कितना पैसा निकला और कितना धरातल पर कार्य हुआ है । पूर्व विधायक ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बहुत सारी योजना ऐसी है जिस पर पैसा निकाल कर कार्य नही हुआ है। इंदिरा आवास योजना ,बृद्ध ,विकलांग और विधवा पेंशन के लिए दो दो वर्षो से आम जनता ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगा रही है लेकिन कोई सुनने वाला नही है । यहां पदाधिकारी अपने आप को लोकतंत्र का मालिक समझ रहे है जब कि वास्तविकता है कि वो लोकतंत्र के सेवक है । उन्होंने ने कहाँ की किसी भी कर्मचारी को आने-जाने ऑफिस में बैठने का नियम कानून कायदा मालूम नही है । यहाँ का राजस्व कर्मचारी ,ग्राम सेवक अपने अधिनस्त दो से तीन आदमी को सहायक के रूप में दलाल रखे हुए है जो आम जनता का शोषण कर रहे है । अधिकारियो तथा कर्मियों के व्यवहार से आम आदमी से लेकर समाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक कार्यकर्ता ग्लानि महसूस कर रहे है।उनहोंने मुख्यमंत्री से निगरानी से जाँच कराने की मांग करते हुए कहा है कि जांच के बाद दूध और पानी का पता चल जाएगा। पूर्व विद्यायक द्वारा ब्लॉक के अधिकारीयों व कर्मियों के कार्य शैली पर सवाल उठाने के बाद अब उक्त सवाल को लेकर आम लोगों में भी चर्चा तेज हो गयी है।
इस सम्बन्ध में बीडीओ प्रभाकर कुमार से जब मोबाईल पर संपर्क कर प्रतिक्रिया पूछी गयी तो उन्होंने कहा की सोशल मिडिया है। सभी लोग स्वतंत्र है। जो लिखना है लिख दीजिये। इसके आगे मुझे कुछ नही कहना है।हालांकि बाद में बिडिओ ने फोन कर बताया कि प्रखंड कार्यालय को प्राप्त अधिकांश समाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदनों को निपटारा कर दिया गया है। कहाँ की सिर्फ वैसे ही आवेदकों का अबतक पेशन प्राप्त नही हो रहा है।जिनके आवेदनों में त्रुटि थी। बिडिओ ने कहाँ कि जिनको आवेदन देने के बाद भी पेंशन योजना का लाभ नही मिल रहा है तो वैसे लोग अपने आवेदन को प्रखंड कार्यालय से सम्पर्क कर सुधार कराले उन्हें भी लाभ प्राप्त होने लगेंगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad