हरदोई-मैजिक कार में सवारी बैठा कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 8 April 2018

हरदोई-मैजिक कार में सवारी बैठा कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

कासिमपुर पुलिस ने घटित लूट की घटना का किया खुलासा
 हरदोई- 08अप्रैल बीते दिवस 3 अप्रैल को थाना कासिमपुर जनपद हरदोई में एक व्यक्ति से मारुति में बैठा कर बदमाशों द्वारा उससे साठ हजार रुपए नगद व सामान लूटने की घटना हुई थी। जिसमें वादी पुष्पेंद्र कुमार भारती द्वारा कासिमपुर में मुकदमा अपराध संख्या 96/18 धारा 392 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। उक्त घटना का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में लूट की घटना का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मारुति कार या मैजिक कार में यह गिरोह सवारियों को बैठाकर अन्यत्र कहीं जगह पर ले जाकर लूटपाट करता था ।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह व क्षेत्राधिकारी संडीला अरुण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में कासिम पुर थाना अध्यक्ष अमित सिंह भदोरिया और हमराही टीम ने मुखबिर की सूचना पर जरहा नहर पुलिया के पास से एक सफेद मारुती वेन नंबर यूपी 35 एके 4867 में से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिन के कब्जे से घटना में लूटी गई नकदी व सामान बरामद किया गया है। श्री मिश्र ने बताया, गिरफ्तार अभियुक्त गण शातिर अपराधी हैं और ऐसी घटनाओं का गैंग बनाए हुए हैं। इनके विरुद्ध कई अपराधिक अभियोग जनपद हरदोई, उन्नाव में पंजीकृत हैं। पकड़े गए अभियुक्तों मान सिंह यादव पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी ग्राम हसनापुर थाना बांगरमऊ जनपद हरदोई पर लूट के दो मुकदमे, पंकज अवस्थी पुत्र स्वर्गीय राम नारायण अवस्थी निवासी ग्राम अकबरपुर थाना बांगरमऊ, उन्नाव पर लूट के 6 मुकदमे, देवेंद्र कुमार कनौजिया पुत्र महावीर प्रसाद निवासी ग्राम अकबरपुर थाना बांगरमऊ उन्नाव, प्रदीप पांडे पुत्र राधेश्याम पांडे निवासी गंगापुर लंका पुरवा, यशोदा नगर थाना बिधनू कानपुर नगर, आशीष तिवारी पुत्र राकेश तिवारी निवासी 45 मनोहर बिहार यशोदा नगर थाना बिधनू कानपुर नगर तथा चिंटू सोनवानी पुत्र रामबली निवासी 35 पी कुंज बिहार ,यशोदा नगर थाना बिधनू कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बीस हजार रु नगद ,वादी की पासबुक ,आधार कार्ड, वादी का एक जोड़ी स्पोर्ट्स शू ,एक सफेद मारुती वैन, नंबर दो नंबर प्लेट अलग-अलग नंबरों की बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 395/ 34/ 412/ 420/ 467/ 468/ 471 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक ने 10 हज़ार रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad