
हरदोई 12 अप्रैल चोरी के मामले में जिला जेल में बंद एक कैदी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की हालत बिगड़ते देख वहां पर हड़कंप मच गया जिसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई प्रशासन ने इलाज के लिए उसको जिला अस्पताल भेजा जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिलग्राम थाना क्षेत्र के पिपलानी गांव निवासी संदीप (21) पुत्र मंसाराम बीते( 9 )माह पूर्व से वह एक चोरी के मामले में जिला जेल में बंद है। जहां पर उसने गुरुवार की सुबह किसी बात से आहत आकर जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर बैरंग संख्या एक में बंद सभी कैदियों में हड़कंप मच गया जिसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई जेल प्रशासन ने कैदी को आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर चिकित्सक ने भर्ती कर इलाज चालू कर दिया। आत्महत्या करने की वजह पूछने पर कैदी युवक ने सुरक्षा में लगाए गए 2 पुलिसकर्मियों की ओर देखते हुए दबी हुई जुबान से बैरंग के अंदर रखा चूना पी लेने की बात कही जबकि कैदी का इलाज कर रहे चिकित्सक सुरजीत सिंह जहर खाने की आशंका जता रहे हैं।

No comments:
Post a Comment