शाहाबाद में आई पी एल सट्टे शुरू होते ही सक्रिय हुए सट्टेबाज  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 12 April 2018

शाहाबाद में आई पी एल सट्टे शुरू होते ही सक्रिय हुए सट्टेबाज 

राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है इन सट्टेबाज माफियाओं को
नगर में प्रतिदिन लाखों का होता है सट्टा
योगी सरकार की स्वच्छ छवि पर लगा रहे हैं सट्टे का दाग
शाहाबाद हरदोई-12अप्रैल आईपीएल सीजन 2018 शुरू होते ही नगर में सक्रिय हुए सट्टे माफिया पुलिस संरक्षण में सट्टे का काला  कारोबार अपने चरम पर है युवाओं में काफी लोकप्रिय आईपीएल क्रिकेट मैच है सटटे माफियाओं ने सट्टे का बड़ा कारोबार नगर मे फैला रखा है इन दिनों नगर में आईपीएल सट्टा जोरो से खेला जा रहा है इस खेल में युवा अपने आप को पूरी तरह से बर्बाद करने में लगे हैं इस जुए के खेलने में युवाओं को सूदखोरों से ब्याज पर पैसा लेकर सट्टा खेलते हुए देखा जा सकता है इस सट्टे को युवा अपने अपनी दुकानों पर इकट्ठा होकर  सट्टा  को का कारोबार करते हैं  नेताओं के संरक्षण में चला रहे हैं ज्यादातर 10 वर्ष से 30 वर्ष तक के युवा इस सट्टे को खेलते हैं तमाम शिकायतों के बावजूद इन सट्टेबाज माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है नगर में मौलागंज चौक दिलेर गंज सराय दरवाजा सहित पूरे नगर में सट्टा जोरो से हो रहा है-क्या कहते हैं जिम्मेदार,कोतवाल उत्तम सिंह से  सट्टे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा नगर में कहीं भी कोई सट्टा नहीं हो रहा है अगर कहीं भी सट्टा खेला जा रहा है उसकी जानकारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। और सट्टेबाजों को जेल भेजा जाएगा

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad